Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : पुलिस स्टेशन पर बड़ा आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsविदेश

BIG NEWS : पुलिस स्टेशन पर बड़ा आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/25 at 2:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : पुलिस स्टेशन पर बड़ा आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
BIG NEWS : पुलिस स्टेशन पर बड़ा आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
SHARE

BIG NEWS : पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक पुलिस थाने पर संदिग्ध आत्मघाती हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस थाना परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग और एक मस्जिद भी है।

इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह ने कहा कि सीटीडी पुलिस स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की है। सीटीडी के डीआईजी खालिद सोहेल ने भी कहा कि इमारत ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। इमारत धराशायी होने के कारण बिजली भी गुल हो गई।

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आतंकवाद के इस अभिशाप को जल्द ही उखाड़ फेंका जाएगा। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने भी सुरक्ष बलों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ी है।

ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि का सामना कर रहा है और आतंकवादी अपने ताजा हमलों में कानून लागू करने वालों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि सरकार और आतंकी संगठन टीटीपी के बीच संघर्षविराम खत्म करने के बाद पिछले कुछ महीने में पाकिस्तान में इस तरह के हमले बढ़े हैं और टीटीपी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BOMB BLAST NEWS, international news, Pakistan news, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BALRAMPUR NEWS : बिजली बनाने पोल में चढ़ा युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत
Next Article Honor Of Ratan Tata : रतन टाटा को मिला Australia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से किए गए सम्मानित

Latest News

IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़
Grand News June 3, 2025
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब 'कुलपति' की जगह होंगे 'कुलगुरु'
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब ‘कुलपति’ की जगह होंगे ‘कुलगुरु’
Grand News देश June 3, 2025
Extra Marital Affair : 30 साल के प्रेमी के साथ फरार हुई 4 बहुओं की सास, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार 
उत्तरप्रदेश June 3, 2025
CG : पिकअप वाहन के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, इलाज जारी
CG : पिकअप वाहन के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, इलाज जारी
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?