Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति, चलने मना करने पर ढ़ाई महीने के बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG CRIME NEWS : पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति, चलने मना करने पर ढ़ाई महीने के बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/25 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति, चलने मना करने पर ढ़ाई महीने के बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार  
CG CRIME NEWS : पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति, चलने मना करने पर ढ़ाई महीने के बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार  
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महासमुंद। CG CRIME NEWS : जिले में एक पिता ने अपने ढाई माह के बेटे की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी की है। पति-पत्नी के बीच ससुराल नहीं जाने की बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर पति ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को पटक कर मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

टूहलू चौकी प्रभारी रामभजन सिन्हा ने बताया कि 24 अप्रैल को ग्राम पंडरीपानी थाना कोमाखान निवासी सेवती बाई दीवान (24 वर्ष) ने अपने पति तोषण दीवान के खिलाफ थाने में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे उसके पति ने ढाई महीने के बच्चे डिगेंद्र को जमीन पर पटककर मार डाला। आरोपी तोषण दीवान ग्राम खुसरूपाली तेंदूकोना का रहने वाला है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी पिता तोषण दीवान को ग्राम नर्रा के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि 2022 में तोषण दीवान और सेवती की शादी हुई थी। दोनों को ढाई महीने का एक बच्चा था। पत्नी की तबियत खराब थी, इसलिए वो अपने बच्चे को लेकर 10-12 दिन पहले अपने मायके कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी आई थी। 23 अप्रैल को उसका पति तोषण दीवान उसे लेने के लिए पंडरीपानी आया। महिला ने तबियत खराब होने का हवाला देकर जाने से मना कर दिया।

 

इस पर पति का गुस्सा बढ़ गया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोपी ने नाराज होकर मां की गोद में सोए ढाई माह के बेटे डिगेन्द्र को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ बच्चे को मां सेवती तुरंत इलाज के लिए नुआपड़ा ओडिशा अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: Sensation spread after the dead body of an unknown middle-aged man was found in the railway station, GRP team engaged in investigation GT vs MI, IPL 2023 : मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, पहले बैटिंग करेगी हार्दिक की टीम, यहाँ देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
Next Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल  CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल 

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?