Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Weather Update : छत्तीगसढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज : नम हवाओं और वर्षा ने गिराया तापमान, आज भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीगसढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज : नम हवाओं और वर्षा ने गिराया तापमान, आज भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/27 at 11:19 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG Weather Update : प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। तेज धूप के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते ठंड का वातावरण है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने बहुत से क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Contents
एक-दो मई से बदलेगा मौसम का मिजाजयह बन रहा सिस्टम

एक-दो मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह यानि एक-दो मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।

- Advertisement -
Ad image

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही नम हवाएं भी आ रही है, इसके चलते तेज धूप के बाद भी पारे में गिरावट है। बादल छाने के साथ ही बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से इन दिनों बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, cg news in hindi, CG WEATHER UPDATE, CG Weather Update रायपुर, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, छत्तीगसढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, नम हवाओं और वर्षा ने गिराया तापमान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Marriage Of A Minor : प्रशासन ने अंतिम समाया में रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, बिन दुल्हन लौटी बारात, स्वीकारी गलती…
Next Article BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, ओरछा रास्ते पर गड्ढा खोदकर व लकड़ी रखकर मार्ग को किया अवरुद्ध

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?