Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Wrestlers Protest: ब्रजभूषण की बढ़ेंगी मुश्किलें; दिल्ली पुलिस आज दर्ज करेगी FIR, SG ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Wrestlers Protest: ब्रजभूषण की बढ़ेंगी मुश्किलें; दिल्ली पुलिस आज दर्ज करेगी FIR, SG ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/04/28 at 3:34 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा - नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते
BREAKING NEWS : विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा - नेताओं के लिए अलग नियम नहीं हो सकते
SHARE

महिला पहलवानों के धरना प्रदर्शन मामले में सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में आज एफआईआर दर्ज करेंगे। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है। महिला पहलवान ब्रज भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही हैं और इसी मांग को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि दिल्ली पुलिस आज एफआईआर दर्ज करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था दिल्ली पुलिस को नोटिस
बता दें कि बीते कई दिनों से धरने पर बैठीं महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में मांग की गई थी कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पहलवानों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। आज सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वह आज इस मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या हुआ?
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि वह महिला पहलवानों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी करे और इसकी मॉनिटरिंग के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त किया जाए। दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ये सभी मामले पुलिस द्वारा देखे जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को हलफनामा देने का भी निर्देश दिया। इस हलफनामे में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।  साथ ही कहा है कि दिल्ली पुलिस नाबालिग लड़कियों के लिए खतरे की भी समीक्षा करे।

- Advertisement -
क्या है मामला
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट समेत कई पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण होता है, साथ ही कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर तानाशाही चलाने के आरोप भी लग रहे हैं।
TAGGED: indian wrestlers protest, indian wrestlers protest at jantar mantar, jantar mantar wrestlers protest, wrestler protest, wrestler protest against wfi, wrestler protest in delhi, Wrestlers Protest, wrestlers protest against wfi, wrestlers protest at jantar mantar, wrestlers protest in delhi, wrestlers protest in new delhi, wrestlers protest jantar mantar, wrestlers protest live, wrestlers protest news, wrestlers protest on jantar mantar, wrestlers protest update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS : IAS अनिल टुटेजा को बड़ी राहत, ED केस में नहीं हो सकती गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस करना पड़ा भारी, पुलिस ने 8800 का काटा चालान

Latest News

CG NEWS : घर के दूसरी मंजिल से गिरने से महिला की मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?