Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kajal Hindustani : हिंदुवादी नेता काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशसामाजिक

Kajal Hindustani : हिंदुवादी नेता काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/29 at 12:35 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। Kajal Hindustani : भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पैरोकार और कट्टर विचारों को मानने वाली काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ़ केस दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने की वजह से मामला दर्ज किया गया। काजल के खिलाफ मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में हेट स्पीच देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण देने का मामला दर्ज किया गया है।

हिंदू राष्ट्रवादी काजल शिंगला पर हेट स्पीच के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में भड़काऊ भाषण किया है। इससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा था। ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में 12 मार्च को सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था। इसी इलाके में एस के स्टोन ग्राउंड में हुए एक कार्यक्रम में काजल हिंदुस्तानी शामिल हुई थीं।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में करीब पांच से दस हजार लोगों की भीड़ में काजल शिंगला ने भाषण दिया था। वह भाषण बेहद आक्रामक और भड़काऊ माना गया और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-A और 505 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपनी जांच में काजल हिंदुस्तानी के भाषण को हेट स्पीच के स्तर का पाया और उसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया। बाद में उन्होंने गुजरात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने गिर सोमनाथ जिले में रामनवमी के दिन नफरत फैलाने वाला भाषण दिया और उना में उनके भाषण के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़की और पथराव भी हुआ।

- Advertisement -

मूल रूप से काजल हिंदुस्तानी राजस्थान के ब्राह्मण परिवार से हैं। उनका पूरा नाम काजल त्रिवेदी है। उनकी शादी गुजरात के सिंगला परिवार में हुई, जिसके बाद उनका सरनेम सिंगला हो गया और वह काजल सिंगला के नाम से फेमस हो गईं।

काजल खुद को हिंदूवादी कार्यकर्ता के रूप में पेश करती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फॉलो किया जाता है। जब उन्हें सरनेम को लेकर टारगेट किया गया तो उन्होंने अपना नाम काजल सिंगला से काजल हिंदुस्तानी कर लिया।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Kajal Hindustani, भड़काऊ भाषण आरोप, मुश्किल में हिंदुवादी नेता काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG POLITICAL NEWS : सीएम भूपेश बघेल को फ्रांस के प्रतिष्ठित सारबोन यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
Next Article CG Govt Jobs 2022 : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द कर लें आवेदन CG Anganwadi Vacancy : कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

Latest News

CG NEWS: मां अभियान से संवरने लगी सिहावा पर्वत से निकले छत्तीसगढ के जीवनदायिनी महानदी
Grand News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी करोड़ों की सौगात, अटल परिसरों का लोकार्पण
Grand News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: बिजली दरों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ ‘आप’ का विरोध, ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ July 4, 2025
CG NEWS: जमीन बिक्री करने के नाम से लाखो रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?