चेन्नै। Big News : चेन्नै एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी अधिकारियों ने एक महिला को विभिन्न प्रजातियों के 22 सांपों के साथ गिरफ्तार किया है। महिला 28 अप्रैल को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK 13 से चेन्नै एयरपोर्ट पहुंची थी। कस्टम अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा। जिसका एक भी वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि अधिकारियों ने बड़ी सावधानीपूर्वक लंबी छड़ का इस्तेमाल कर सांपों को बाहर निकाला।

चेन्नई सीमा शुल्क ने ट्वीट किया, “28.04.23 को, फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को सीमा शुल्क द्वारा रोका गया. उसके चेक-इन सामान की जांच करने पर, विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट पाया गया और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया. 1962 r/w वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है।