Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : CAF कैंप परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर की छत से नीचे गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाबालोद

CG NEWS : CAF कैंप परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर की छत से नीचे गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/30 at 6:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : CAF कैंप परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर की छत से नीचे गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत 
CG NEWS : CAF कैंप परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर की छत से नीचे गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत 
SHARE

 

 

बालोद। CG NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ करकाभाट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के कैंप परिसर में निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से एक मजदूर गिर गया, जिसकी शनिवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत राजधानी रायपुर में इलाज के दौरान हुई। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि करकाभाट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों के लिए स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, करकाभाट स्थित 21वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कैंप परिसर में स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को सभी मजदूर यहां काम कर रहे थे। कन्नेवाड़ा निवासी तिलोक साहू भी दूसरी मंजिल पर ढलाई के पहने छड़ में ब्लॉक कवर लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वो सेकेंड फ्लोर के निर्माणाधीन मकान की छत से नीचे गिर पड़ा। इससे युवक तिलोक साहू के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे आनन-फानन में गुरूर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुक्रवार को उसे धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

शनिवार को मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया। हालांकि उसे रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक तिलोक साहू बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नेवाड़ा (करहीभदर) का रहने वाला था।

 

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षा की कमी

- Advertisement -

ग्राम करकाभाट स्थित 21वीं बटालियन कैंप में कंस्ट्रक्शन काम के लिए रोजाना सैकड़ों मजदूर ग्रामीण अंचल से आते हैं, जिनका दुर्घटना बीमा ठेकेदारों द्वारा नहीं कराया जाता है। कोई भी सेफ्टी सामग्री जैसे हेलमेट, ग्लव्स और जूता तक उन्हें नहीं दिया जाता है। हादसा होने पर इसका खामियाजा मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। वर्तमान में जिस मजदूर की मौत हुई, उसके ठेकेदार का नाम एनके कंस्ट्रक्शन है। इसके माध्यम से 21वीं बटालियन में फैमिली और बैचलर स्टाफ के लिए क्वार्टर निर्माण का काम किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, BALOD NEWS, balod news aaj ka, balod news chhattisgarh, balod news grand news, balod news hindi, balod news live, balod news online, balod news today, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक के 18 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक के 18 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : चाकू गोदकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार  RAIPUR CRIME NEWS : चाकू गोदकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?