दुर्ग। CG CRIME NEWS : भिलाई शहर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने 2 बांग्लादेशी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्मृतिनगर निवासी और पेशे से व्यापारी जिसका नाम सौरभ जैन के यहां 60 लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने चोरी के आरोपी नाम सुजान शेख (22 साल) और हेमंत खलीफा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के मदरईपुर जिला के रहने वाले हैं। ये लोग पिछले 5 साल से भारत के अलग-अलग जिलों में रहकर बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे थे। स्मृति नगर में चोरी की घटना के छानबीन में लगी हुई थी। यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बांग्लादेश चले गए थे। इनके मोबाइल सीडीआर से इनका पता निकाला गया।
बांग्लादेश बॉर्डर दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेश की पुलिस से संपर्क किया और उनकी मदद से दोनों आरोपियों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही पुलिस को पता चला कि ये लोग फिर से इंडिया आ रहे हैं तो पुलिस ने इन्हें बार्डर में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। वहां से दोनों का ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें दुर्ग लाया जा रहा है। दुर्ग एसपी मंगलवार को मामले का खुलासा करेंगे।
स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई थी चोरी
Advertisements
Advertisements