Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, दो दिन पहले कोर्ट ने सुनाई थी 4 साल की सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द, दो दिन पहले कोर्ट ने सुनाई थी 4 साल की सजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/01 at 7:58 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS: Afzal Ansari's Parliament membership cancelled, two days ago the court sentenced him to 4 years
BREAKING NEWS: Afzal Ansari's Parliament membership cancelled, two days ago the court sentenced him to 4 years
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अफजाल अंसारी आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है। इससे पहले गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी को दोषी करार दिया था। बीते शनिवार यानी 29 अप्रैल को कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये से जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

क्या था मामला?

- Advertisement -

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। वहीं, मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। दोनों भाइयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में क्राइम नंबर 1051 और 1052 दर्ज हुआ था।

 

अफजाल अंसारी का सियासी सफर  
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सरजू पांडेय सरीखे नेता के मार्गदर्शन में राजनीतिक करियर शुरू करने वाले अफजाल अंसारी छह बार विधायक और दो बार सांसद चुने गए। सांसद अफजाल अंसारी ने सियासत का आगाज अपने गृहक्षेत्र गाजीपुर के मुहम्मदाबाद से किया। वामपंथ राजनीति से लेकर समाजवाद और फिर बसपा के साथ सियासी सफर में अफजाल ने कई उतार चढ़ाव देखे। रसूख की राजनीति करने वाले अफजाल की छवि को कृष्णानंद राय हत्याकांड ने धूमिल किया।
  • कम्युनिष्ट पार्टी में लंबे सफर के बाद सपा फिर कौमी एकता दल और फिर सपा से होकर अफजाल बसपा में पहुंचे। अफजाल अंसारी 1985 में मुहम्मदाबाद से पहली बार भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से विधायक बने। उसके बाद वर्ष 1996 तक लगातार पांच बार विधानसभा में पहुंचतेरहे। इसके अलावा वह गाजीपुर संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद भी निर्वाचित हुए।
  • साल 2002 के विधानसभा चुनाव में अफजाल अंसारी हार गए और 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गाजीपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी ने टिकट दे दिया। इस चुनाव में अफजाल अंसारी ने बीजेपी के खिलाफ जीत दर्ज की। इसके बाद अफजाल 2009 और 2014 में चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2019 में भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को हराकर लोकसभा में पहुंचे।

 

 

 

 

TAGGED: Breaking News, BSP MP Afzal Ansari
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Cg Video : छाता ओढ़कर दूल्‍हा-दुल्‍हन ने लिए फेरे, होती रही बारिश पर नहीं रुकी शादी, देखें वायरल वीडियो Cg Video : छाता ओढ़कर दूल्‍हा-दुल्‍हन ने लिए फेरे, होती रही बारिश पर नहीं रुकी शादी, देखें वायरल वीडियो
Next Article AR Rahman: एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट रोका गया, पुलिस ने सिंगर को गाने से किया मना, जानिए कारण

Latest News

CG News : नगर पंचायत डभरा में दस करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, जांच करने पहुंची पांच सदस्यीय टीम
छत्तीसगढ़ सक्ती May 16, 2025
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
CG BREAKING : मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना से 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
CG NEWS : विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर में पुस्तकालय का किया शुभारंभ, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिलेगा फायदा 
Grand News रायपुर May 16, 2025
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
CG Sanskrit Vidyamandalam Exam 2025: कुछ ही देर में जारी होंगे कक्षा 9वीं और 12वीं के रिजल्ट 
छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?