Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कलेक्टर संजीव और पुलिस अधीक्षक उदय ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर मजदूरों का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

CG NEWS : कलेक्टर संजीव और पुलिस अधीक्षक उदय ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर मजदूरों का किया सम्मान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/01 at 10:57 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में है, यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं। पंचवटी में बोरेबासी खाने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी यू आर महिलांगे, आर पी खांडे, भारद्वाज आदि ने भी बोरेबासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और इस तरह के अभियान की सराहना भी की।

Contents
अधिकारियों ने भी खाई बासीआम की चटनी, मुनगा, बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद

- Advertisement -
Ad image

अधिकारियों ने भी खाई बासी

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान का अभिन्न पहचान बोरेबासी का स्वाद भला कोई कैसे नहीं लेना चाहेगा। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र कुमार पाटले, निगमायुक्त प्रभाकर पांडेय,एसडीएम सीमा पात्रे, कौशल तेंदुलकर, हरिशंकर पैकरा,जिला शिक्षा अधिकारी पी भारद्वाज, उपसंचालक कृषि अजय अनन्त, खाद्य अधिकारी जे के सिंह, पर्यावरण अधिकारी शैलेन्द्र पिस्दा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खेल अधिकारी साहू सहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी बोरेबासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

आम की चटनी, मुनगा, बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खानपान और व्यंजनों की पहचान बोरेबासी के साथ आम की चटनी, मुनगा और बड़ी-बिजौरी की सब्जी, चेच भाजी, प्याज, बिजौरी का स्वाद लिया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, अधिकारियों ने भी खाई बासी, आम की चटनी, बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद, मुनगा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : कल कांग्रेस ज्वाइन करेंगे नंदकुमार साय ? दिल्ली से लौटने के बाद जा सकते हैं कांग्रेस भवन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखी यह बात CG Big News : नाराजगी, इस्तीफा और बीजेपी को झटका : मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में नंदकुमार साय कांग्रेस में होंगे शामिल, देखें ट्वीट
Next Article 8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस तारीख से हो जायेगा लागू

Latest News

RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?