Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Killing Of Tillu Tajpuria : तिहाड़ जेल में फिर हुई गैंगवार : दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsMURDERक्राइमदिल्ली

Killing Of Tillu Tajpuria : तिहाड़ जेल में फिर हुई गैंगवार : दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी..

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/02 at 11:46 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली। Killing Of Tillu Tajpuria : देश के सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। तिहाड़ जेल में 19 दिन में ये दूसरा गैंगवार है। इससे पहले 14 अप्रैल को दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई थी। आज 2 मई को योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू की मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस (Delhi Police) मामले की गहनता से जांच कर रही है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि हाई-सिक्योरिटी वार्ड के भूतल पर रहने वाले विरोधी गैंग के सदस्यों दीपक, योगेश, राजेश और रियाज खान ने उसी वार्ड की पहली मंजिल पर लगी हुई ग्रिल को उखाड़ कर टिल्लू ताजपुरिया के पेट में घोंप दिया।

रोहिणी कोर्ट फायरिंग में था मुख्य साजिशकर्ता

टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) दिल्ली में एक कुख्यात आपराधिक गिरोह का मुखिया था। 24 सितंबर, 2021 को ताजपुरिया के दो सहयोगियों ने वकीलों की वेश में आए गोगी की दिल्ली की रोहिणी अदालत (Rohini Court) के एक अदालत कक्ष के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी (Ganster Jitender Gogi) के घुसते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग होते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई थी। वकील व जज अपनी जान बचाने के लिए एक कमरें में बंद हो गए थे। हालांकि, जिन लोगों ने गोगी पर फायरिंग की थी, पुलिस ने उन्हें कोर्ट परिसर में ही मार गिराया था। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में टिल्लू ताजपुरिया ((Tillu Tajpuriya)) का नाम सामने आया था।

टिल्लू ताजपुरिया, जो पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद था। उससे पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पूछताछ की थी। गोगी और ताजपुरिया गिरोह करीब एक दशक से कड़वे संघर्ष में उलझे हुए हैं। इन 10 सालों के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़पों में अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों गिरोह के सदस्य सुपारी पर हत्या, जबरन वसूली, डकैती और कार लूट के मामले में आरोपित हैं।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Killing Of Tillu, Killing of Tillu Tajpuria, Killing Of Tillu Tajpuria दिल्ली, तिहाड़ जेल में फिर हुई गैंगवार, दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Watch Video : मैच के बाद मैदान पर फिर भिड़े गौतम गंभीर और विराट कोहली, केवल मारपीट रह गई बाकी ! अब BCCI ने लिया एक्शन  Watch Video : मैच के बाद मैदान पर फिर भिड़े गौतम गंभीर और विराट कोहली, केवल मारपीट रह गई बाकी ! अब BCCI ने लिया एक्शन 
Next Article  BREAKING NEWS : मशहूर कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड, मौत से पहले शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- मैं अब सहन नहीं कर सकता  BREAKING NEWS : मशहूर कोरियोग्राफर ने किया सुसाइड, मौत से पहले शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- मैं अब सहन नहीं कर सकता

Latest News

CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
RAIPUR NEWS : कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : नाश्ता बनाने को लेकर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सड़कों पर आवारा पशुओं को घूमने से रोकने सीएम साय ने दिए निर्देश 
छत्तीसगढ़ July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?