Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG CRIME NEWS : मामूली सी बात पर पति ने उतार दिए पत्नी के कपड़े, फिर रॉड से जमकर पीटा, हुई मौत, आरोपी ने घर में लगाया था गांजे का पौधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

 CG CRIME NEWS : मामूली सी बात पर पति ने उतार दिए पत्नी के कपड़े, फिर रॉड से जमकर पीटा, हुई मौत, आरोपी ने घर में लगाया था गांजे का पौधा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/06 at 5:20 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
 CG CRIME NEWS : मामूली सी बात पर पति ने उतार दिए पत्नी के कपड़े, फिर रॉड से जमकर पीटा, हुई मौत, आरोपी ने घर में लगाया था गांजे का पौधा
 CG CRIME NEWS : मामूली सी बात पर पति ने उतार दिए पत्नी के कपड़े, फिर रॉड से जमकर पीटा, हुई मौत, आरोपी ने घर में लगाया था गांजे का पौधा
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जशपुर।  CG CRIME NEWS : जिले के ग्राम पुरंगा में खाना नहीं बनने की बात पर पति ने पत्नी को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीट दिया। आरोपी ने पहले तो पत्नी के कपड़ों को फाड़कर उसे निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा। पूरे शरीर को मार-मारकर घायल कर दिया। बाद में पत्नी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुरंगा का रहने वाला सत्यप्रकाश कोरवा किसी शादी में गया हुआ था। गुरुवार की शाम वह घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी चंद्रमुनी कोरवा से खाना मांगा, तो उसने बताया कि पड़ोस में शादी है, तो वहां से भोजन का न्योता है, इसलिए अभी उसने खाना नहीं बनाया है। इसी बात पर पति भड़क गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से मारने लगा।

 

शोरगुल सुनकर रात के 9 बजे के आसपास गांववाले भी सत्यप्रकाश के घर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में चूर आरोपी ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी वो अपनी पत्नी को पीटता रहा, जमीन पर घसीटता रहा। महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। बाद में महिला चंद्रमुनी बेहोश हाे गई। इसके बाद भी पति ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और ऐसे ही छोड़ दिया।

तेल मालिश के बाद मौत 

शुक्रवार तड़के चंद्रमुनी को होश आया, तो उसने नहाने की इच्छा जताई। इस पर पति ने उसे घर के आंगन में नहलाया। इसके बाद बगल के कमरे में सो रही अपनी मां को जगाया और कहा कि बहू का हाथ-पैर अकड़ रहा है, थोड़ा तेल लगा दो। इस पर सुबह 5 बजे के आसपास सास ने अपनी बहू को तेल लगाकर मालिश भी की। तेल मालिश करते समय महिला ने अपनी सास से पीने के लिए पानी मांगा। उसकी सास जब तक पानी का ग्लास लेकर आती, उसकी मौत हो गई।

घरवालों को बताया कि पत्नी बीमार थी, इसलिए मौत हो गई

इधर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के तबीयत खराब होने की बात घरवालों को बताई। हालांकि उसकी बेटी ने अपने पिता को मां के साथ बेरहमी से मारपीट करते देखा था, साथ ही तड़के नहलाते भी देखा था, इसलिए उसे पता था कि पिता ने मां की हत्या कर दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह कोरवा समाज के लोग व सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इनमें से ही किसी गांववाले ने पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का जायजा लिया। शव पर बुरी तरह से मारे जाने के निशान थे। मृतका की बेटी ने पिता के खिलाफ बयान देते हुए हैवानियत की पूरी कहानी बताई। वहीं गांववालों ने भी पूछताछ में पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बगीचा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, एएसआई नीता कुर्रे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल से सबूत जुटाए और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी ने बताया कि वो 3-4 दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया था। उसे बहुत भूख लगी थी, इसलिए पत्नी ने जब भोजन नहीं बनाने की बात कही, तो वह गुस्से में आ गया और उसकी पिटाई कर दी। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की 3-4 घंटों तक पिटाई की। बगीचा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब और गांजे का नशा करने का आदी है। घर के आंगन में आरोपी ने कपड़ों से छिपाकर गांजे का पौधा भी लगाकर रखा था। इसे नष्ट करने का निर्देश दिया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा आयोजित डांस पेंटिंग, और क्राफ्ट क्लास प्रशिक्षण शिविर का आज हुआ समापन , शिविर में बच्चों के प्रतिभा निखरने के साथ आत्मविश्वास बढ़ा – तनु साहू
Next Article BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Latest News

CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
TRANSFER
CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?