Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Scorpion Stings Woman : फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, एअर इंडिया ने मांगी माफी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Scorpion Stings Woman : फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, एअर इंडिया ने मांगी माफी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/06 at 6:10 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Scorpion Stings Woman : नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू (Scorpion) ने डंक मार दिया. एअर इंडिया ने 23 अप्रैल को हुई घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार (6 मई) को कहा कि यात्री का इलाज किया गया और अब वह खतरे से बाहर है. जब AI 630 विमान उड़ान भर रहा था, तभी उसे बिच्छू ने डंक मार दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

क्रू मेंबर्स ने मुंबई एयरपोर्ट को अलर्ट किया और महिला को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया. एअरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. एअर इंडिया ने बताया कि डिस्चार्ज होने तक अधिकारी महिला के साथ बने रहे. विमान की टेक्निकल टीम ने पूरी छानबीन की है. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

- Advertisement -

 

एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने कहा कि हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी. एअरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया. इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई.

 

पहले विमान में मिला था सांप

एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एअर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें. इससे पहले भी विमान में रेपटाइल पाए जाने के मामले सामने आए हैं. पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था.

TAGGED: Scorpion Stings Woman, Scorpion Stings Woman Passenger, Scorpion Stings Woman Passenger In Fligh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे में भारी वर्षा और ओलावृष्टि चेतावनी WEATHER ALERT : चक्रवात मोका का बढ़ा खतरा : मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में बारिश 
Next Article HEALTH NEWS : क्या आप भी बिना जिम जाये करना चाहते है वेट लॉस, तो अपनाये ये तरीका

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?