Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SPORTS NEWS : दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल की जीत, 88.67 मीटर दूर फेंका भाला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALखेलदेशमनोरंजनसामाजिक

SPORTS NEWS : दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल की जीत, 88.67 मीटर दूर फेंका भाला…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/06 at 11:05 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। SPORTS NEWS : नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 88.67 मीटर में जीत हासिल की। भारतीय एथलीट ने अपने पहले ही थ्रो में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा हासिल किया। 88.67 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे, वहीं चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Contents
इतिहासलुसान मीट में बने थे विजेता

इतिहास

नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। वह 2018 में दोहा डायमंड लीग में अपनी इकलौती भागीदारी में 2018 में 87.43 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। नीरज पिछले साल पूर्ण फिटनेस और र्प्याप्त ताकत की कमी के कारण यहां हिस्सा नहीं ले सके थे। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।

- Advertisement -
Ad image

लुसान मीट में बने थे विजेता

नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था। स्टॉकहोम में उन्होंने 89.94 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन उन्होंने इस दूरी के बावजूद यहां रजत पदक जीता। लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

- Advertisement -

भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले नीरज का लक्ष्य 90 मीटर की दूरी को छूना है। वह सत्र की पहली प्रतियोगिता में ऐसा करने में सफल होते है या नहीं यह देखना होगा। दोहा मीट में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद चैंपियन एल्डहोज पॉल भी चुनौती पेश करेंगे।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, 88.67 मीटर दूर फेंका भाला, GRAND NEWS, INDIA, Sports News, दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने हासिल की जीत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ration Card : खुशखबरी! अब मई महीने में कार्डधारकों को मिलेगा डबल राशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
Next Article CG NEWS : आरक्षण के समर्थन में राष्ट्रव्यापी रोड शो का आगाज, रोड शो में जय भीम का गूंजता रहा नारा…

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?