Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG BIG NEWS : दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि, अपंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी एक लाख, CM ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

 CG BIG NEWS : दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि, अपंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी एक लाख, CM ने की घोषणा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/08 at 7:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
रायपुर : CG BIG NEWS : श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जारी है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता हेतु अलग-अलग योजनाएं संचालित है। 01 मई  अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक हितों में बड़ी घोषणाएं की। उन्हांेने कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने तथा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में इन्हें देय राशि 50 हजार रूपए से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने की घोषणा की। यह श्रमिकों के कल्याण के लिए उल्लेेखनीय कदम है।

इन्हें भी पढ़ें : CG SUSPEND NEWS : शिक्षकों के तबादलों में गड़बड़ी पर DEO पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया निलंबित 

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश के अपंजीकृत श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की पहल की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना की घोषणा की गई है, इसके अंतर्गत जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने घर से रेल अथवा बस से कार्यस्थल तक यात्रा करते हैं। उनके लिए मासिक टिकट कार्ड (एमएसटी) जारी किया जाएगा, यह कार्ड 50 किमी तक की यात्रा के लिए होगा। इसका संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना की घोषणा भी की। इसके अंतर्गत निर्माणी श्रमिकों को नवीन आवास निर्माण अथवा क्रय के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान प्रदाय किया जाएगा। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के तहत हार्ट सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, पैर के घुटने की सर्जरी, कैंसर, लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के ईलाज में शासन के स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के अतिरिक्त भी 20 हजार रुपए का अनुदान निर्माणी श्रमिकों को मिल सकेगा।

श्रमिकों के लिए टोल फ्री नंबर +91-07713505050 जारी

अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार वर्षों में श्रम विभाग ने 13 नई योजनाएं संचालित की जा रही है और इसके माध्यम से श्रमिकों को 172 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है। श्रमिकों की सहायता के लिए विभाग का हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर +91-07713505050 भी जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर काल कर श्रमिक श्रम विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं तथा अपनी समस्याएं भी रख सकते हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG NEWS, CG BIG NEWS : दुर्घटना में मृत्यु पर श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB NEWS : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 85 पदों पर होंगी भर्तियां, जानिये पूरी डिटेल  CG JOB ALERT: सुनहरा मौका, दो दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, कुल 600 पदों पर होगी भर्ती, पढ़े डिटेल्स
Next Article CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की दरों में वृद्धि, अब प्रति माह मिलेंगे इतने रूपये   CG NEWS : श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की दरों में वृद्धि, अब प्रति माह मिलेंगे इतने रूपये  

Latest News

CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?