Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : 2000 करोड़ के शराब घोटाले को मुख्यमंत्री बघेल ने बताया मनगढ़ंत, साथ ही बोले- ईडी का एकमात्र काम भाजपा को चुनाव में फायदा दिलाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : 2000 करोड़ के शराब घोटाले को मुख्यमंत्री बघेल ने बताया मनगढ़ंत, साथ ही बोले- ईडी का एकमात्र काम भाजपा को चुनाव में फायदा दिलाना

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/08 at 2:54 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

रायपुर। CG BIG NEWS : ED ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ में आरोप लगाया है। आज मुख्यमंत्री ने ईडी के आरोपों और कथित घोटाले को लेकर ना सिर्फ जवाब दिया, बल्कि ईडी की मंशा पर भी सवाल खड़े किये। इस दौरान ईडी के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को भी घेरा। मुख्यमंत्री ने ईडी को भाजपा का एजेंट बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, बीजेपी सेंट्रल एजेंसियों के जरिये साजिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तो पहले ही बताया कि चुनाव तक ईडी यहीं स्थायी रूप से रहने वाली है।

Contents
मुख्यमंत्री ने कहा कि…जहां तक शराब की बात है शराब कार्पोरेशन के माध्यम से, जो विक्रय का निर्ण है, वो रमन सिंह के कार्यकाल में लिया गया। 2017-18 में आबकारी मद से लगभग 3900 करोड़ की प्राप्ति हुई है। हमारे शासनकाल में ये आंकड़े बढ़े हैं और वो आंकड़ा बढ़कर 6000 करोड़ हुआ है। तो जो बताया जा रहा कि घोटाले की वजह से राजस्व में कमी आयी है, वो ईडी के आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। जब राजस्व में डेढ़ गुना की वृद्धि होती है, तो आपका आरोप ऐसे भी मिथ्या हो जाता है। सीएजी की तरफ से हर साल ऑडिट में आबकारी विभाग को क्लीन चिट दी है। फरवरी 2020 में आपको याद होगा इनकम टैक्स विभाग ने आबकारी विभाग से संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान मीडिया में खूब हल्ला हुआ था, कि किसी के घर पर नोट गिनने की मशीन लायी गयी है, तो किसी के यहां हजारों करोड़ मिले, लेकिन इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कुछ भी नहीं बताया गया। तीन साल गुजर जाने के बाद भी ईडी ने क्या कार्रवाई की है। क्या किसी की चल अचल संपत्ति जब्त की गयी है। आईटी और ईडी यहां लगी है, चल अचल संपत्ति कहां जायेगा। क्यों जब्त नहीं की गयी।आज बता रहे हैं कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला हो गया। भाजपा के एजेंट के रूप में सेंट्रल एजेंसियां काम कर रही है। ईडी का एकमात्र काम भाजपा को चुनाव में फायदा दिलाना है। आप सब जानते हैं कि भाजपा छत्तीसगढ़ में बेहद कमजोर है। उनके पास मुद्दे नहीं है। ईडी के अधिकारी भी आपस में बात करते हैं कि हमारे भरोसे बीजेपी चुनाव लड़ना चाहती है। आनन फानन में उन्होंने 2000 करोड़ का आरोप लगा दिया। ईडी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है, मदद करना ईडी का काम है। तीन साल से ये अधिकारी है, किसी को कोई काम धाम नहीं है, उसी को बुलाना, उसी को पूछना, उसी को फंसाना के काम है। और घंटों बैठाये रखना। 2 सवाल रहेंगे और सुबह 10 बजे से बुलाकर रात 12 बजे छोड़ेंगे। पूछते हैं दो सवाल, 5 मिनट का काम है, लेकिन परेशान करना है।
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि…

जहां तक शराब की बात है शराब कार्पोरेशन के माध्यम से, जो विक्रय का निर्ण है, वो रमन सिंह के कार्यकाल में लिया गया। 2017-18 में आबकारी मद से लगभग 3900 करोड़ की प्राप्ति हुई है। हमारे शासनकाल में ये आंकड़े बढ़े हैं और वो आंकड़ा बढ़कर 6000 करोड़ हुआ है। तो जो बताया जा रहा कि घोटाले की वजह से राजस्व में कमी आयी है, वो ईडी के आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। जब राजस्व में डेढ़ गुना की वृद्धि होती है, तो आपका आरोप ऐसे भी मिथ्या हो जाता है। सीएजी की तरफ से हर साल ऑडिट में आबकारी विभाग को क्लीन चिट दी है। फरवरी 2020 में आपको याद होगा इनकम टैक्स विभाग ने आबकारी विभाग से संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान मीडिया में खूब हल्ला हुआ था, कि किसी के घर पर नोट गिनने की मशीन लायी गयी है, तो किसी के यहां हजारों करोड़ मिले, लेकिन इनकम टैक्स विभाग की तरफ से कुछ भी नहीं बताया गया। तीन साल गुजर जाने के बाद भी ईडी ने क्या कार्रवाई की है। क्या किसी की चल अचल संपत्ति जब्त की गयी है। आईटी और ईडी यहां लगी है, चल अचल संपत्ति कहां जायेगा। क्यों जब्त नहीं की गयी।

आज बता रहे हैं कि 2000 करोड़ का शराब घोटाला हो गया। भाजपा के एजेंट के रूप में सेंट्रल एजेंसियां काम कर रही है। ईडी का एकमात्र काम भाजपा को चुनाव में फायदा दिलाना है। आप सब जानते हैं कि भाजपा छत्तीसगढ़ में बेहद कमजोर है। उनके पास मुद्दे नहीं है। ईडी के अधिकारी भी आपस में बात करते हैं कि हमारे भरोसे बीजेपी चुनाव लड़ना चाहती है। आनन फानन में उन्होंने 2000 करोड़ का आरोप लगा दिया। ईडी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है, मदद करना ईडी का काम है। तीन साल से ये अधिकारी है, किसी को कोई काम धाम नहीं है, उसी को बुलाना, उसी को पूछना, उसी को फंसाना के काम है। और घंटों बैठाये रखना। 2 सवाल रहेंगे और सुबह 10 बजे से बुलाकर रात 12 बजे छोड़ेंगे। पूछते हैं दो सवाल, 5 मिनट का काम है, लेकिन परेशान करना है।

 

- Advertisement -

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में रायपुर के महापौर एवं कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एजाज ढेबर के भाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष पेश किया गया था. कोर्ट ने ढेबर को चार दिन की रिमांड पर भेजा दिया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार 
Next Article BOLLYWOOD NEWS : एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगे BUNNY OR NAINA, ये जवानी है दीवानी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?