Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/08 at 2:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : 15 साल की छात्रा से रेप, प्यार के जाल में फंसाकर दोस्त के घर भगा ले गया था युवक, गिरफ्तार 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी में 15 साल की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर प्यार में फंसाकर उसे भगाकर ले गया। दो दिन तक उसे अपने दोस्त के घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

टीआई हरीश तांडेकर ने बताया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की नवमीं कक्षा की छात्रा है। बीते चार मई की शाम वह अपने घरवालों को घर से बिना बताए निकल गई। देर शाम तक उसके वापस नहीं आने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसकी सहेली और परिचितों के यहां खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली, तब अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने पांच मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

अपहरण की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लड़की के परिजन और सहेलियों के साथ ही परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि ग्राम पंधी निवासी सलमान खान (20) युवक भी गायब है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि कुछ महीने पहले लड़का गांव में आता था और मोहल्ले में रहता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली।

 

लड़की को दोस्त के घर में रखा था युवक

आरोपी युवक सलमान खान का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि वह लगरा निवासी अपने दोस्त के सूने मकान में है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, तब लड़की भी मिल गई। उसका बयान दर्ज कर पुलिस ने उसे परिजन को सौंप दिया है।

 

दोस्ती और प्यार में फंसाकर किया दुष्कर्म

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरी से बातचीत करते थे। युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया। फिर उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : खेत में काम रहे दो ग्रामीणों पर गिरी बिजली, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम  CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 21 घायल…
Next Article मुख्यमंत्री बघेल CG BIG NEWS : 2000 करोड़ के शराब घोटाले को मुख्यमंत्री बघेल ने बताया मनगढ़ंत, साथ ही बोले- ईडी का एकमात्र काम भाजपा को चुनाव में फायदा दिलाना

Latest News

Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 8, 2025
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?