Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुए आउट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुए आउट

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/05/09 at 1:10 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

IPL 2023 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इनमें से 5 मैचों में आर्चर ने हिस्सा लिया है। हालांकि, अब वे चोट के कारण आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर की जगह उन्हीं की टीम के साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन बाकी टूर्नामेंट में मुंबई का हिस्सा होंगे।

- Advertisement -

क्रिस जॉर्डन ने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया था और उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 28 आईपीएल मैच खेले हैं और इनमें 27 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं। तेज गेंदबाज ने 87 T20I मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट निकाले हैं। क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट कहा जाता है और मुंबई इंडियंस को इस तरह की गेंदबाज की जरूरत थी, जो आखिरी के ओवरों में विकेट निकाले और रन बचाए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

जॉर्डन 2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 के लिए शामिल हुए हैं। जॉर्डन काफी पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में थे, लेकिन आधिकारिक रूप से इसका ऐलान नहीं हुआ था। अब आईपीएल और खुद फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी है कि जॉर्डन आईपीएल में खेलेंगे। MI ने बताया है कि क्रिस जॉर्डन ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे।

- Advertisement -

IPL 2023 में MI का हाल

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट का 16वां सीजन अब तक नपा-तुला रहा है। टीम ने 10 में से 5 मैच जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम इस समय 8वें स्थान पर है। अगर मुंबई इंडियंस आज अपने 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को हरा देती है तो टीम सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, क्योंकि अभी तक सिर्फ दो ही टीमों के खाते में 12 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में आईपीएल का 54वां मैच खास होगा।

TAGGED: BIG NEWS, csk vs mi 2023, gbb cricket ipl 2023, gt vs rr 2023, IPL 2023, ipl 2023 highlight, ipl 2023 highlights, ipl 2023 live, ipl 2023 news telugu, ipl 2023 points table, ipl 2023 prediction, ipl 2023 rcb, ipl 2023 rcb special moment, ipl 2023 schedule, ipl 2023 today match, ipl highlights 2023, ipl highlights 2023 today, ipl points table 2023, points table ipl 2023, rcb vs dc 2023, rcb vs lsg 2023 highlights, rcb vs lsg highlights 2023, rr vs gt 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Box Office Report : द केरल स्टोरी ने वीकेंड पर मचाई धूम और PS 2 की हुई बल्ले-बल्ले, KKBKKJ की छुट्टी, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी छाप रही नोट
Next Article  Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख   Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख 

Latest News

CG NEWS : राइस मिल से सरकारी धान गायब, राइस मिलर्स को शोकॉज नोटिस, घोटाले पर होगी कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ महासमुंद May 31, 2025
CG NEWS : पुलिस को बड़ी सफलता, सड़क पर ट्रक रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 31, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष
Grand News May 31, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में नहीं बंद होंगे स्कूल, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष रहेंगे चालू 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?