Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनामध्य प्रदेश

 Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/09 at 1:13 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
 Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख 
 Khargone Bus Accident : खरगोन भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22, PM मोदी-अमित शाह और राष्ट्रपति ने जताया दुख 
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Khargone Bus Accident : मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर दुख जताया है. पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर पीएम मोदी का बयान जारी किया गया. जिसमें पीएम मोदी ने कहा, ‘खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।’

- Advertisement -

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्यप्रदेश के खरगोन में बस के नदी में गिरने की घटना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जा रही है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्य प्रदेश के खरगोन में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे को लेकर दुख जताया.

घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन से पहले आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

 

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’ बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई. बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई.

 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया ‘ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के डोंगरगांव और दंसगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्‍माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की. इसके अलावा मध्‍यप्रदेश सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को ₹50 – ₹50 हजार एवं सामान्य रूप से घायलों को ₹25 – ₹25 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी. शासन द्वारा घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.

हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

 

डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसा साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हमने बस के कांच फोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपनी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

 

खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। शुरुआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है।

 

बस में 50 से अधिक लोग सवार थे

मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। IG राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

ड्राइवर का पता नहीं चला: SDM

SDM ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के समीप हुआ। फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था, तभी बस अनियंत्रित हो गई।

 

 

 

हादसे में 15 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 35 से अधिक यात्री घायल हैं।

 

 

 

TAGGED: #Prime Minister Narendra Modi, AMIT SHAH, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Home Minister Narottam Mishra, Khargone Accident, Khargone Bus Accident, Madhya Pradesh News, MP ACCIDENT NEWS, PM MODI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से हुए आउट
Next Article NIA Raids : टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से तमिलनाडु तक छापेमारी

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?