Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : ICC World Cup 2023 के आयोजन को लेकर अधिकारियों ने दी अहम जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : ICC World Cup 2023 के आयोजन को लेकर अधिकारियों ने दी अहम जानकारी

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/05/09 at 4:55 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर न्यूज़। साल 2023 में क्रिकेट का महाकुंभ यानि ICC World Cup 2023 का आयोजन होना है। बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ तय शेड्यूल के अनुसार हुआ ​तो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच ICC World Cup 2023 का आयोजन किया जा सकता है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि ICC World Cup 2023 का एक मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी खेला जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस संबंध छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बीसीसीआई से संपर्क भी किया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी मिल रही है कि भारतीय टीम के मैनेजमेंट की ओर से बीसीसीआई से निवेदन किया है कि टॉप टीमों के खिलाफ स्लो पिचों पर कराया जाए, जिसका फायदा भारतीय स्पिनर्स को मिल सके। तो इस लिहाज से ये माना जा सकता है कि रायपुर में कमजोर टीमों के साथ ही मैच देखने को मिल सकता है। ऐसा इ​सलिए भी क्योंकि हाल ही रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया मैच लो स्कोरिंग रहा, जिसके बाद से ये कहा जा रहा है कि रायपुर का पिच बॉलिंग पिच है।

- Advertisement -
Ad image

स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि हम रायपुर को मेजबानी मिले इसका प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल रायपुर के मैच को लेकर शेड्यूल तय नहीं हुआ है। क्योंकि भारत में वर्ल्ड कप खेला जाना है और रायपुर में भी सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम मौजूद है। इसलिए हम इस कोशिश में हैं कि रायपुर को भी मेजबानी मिले।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज हो सकता है और टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवंबर में खेला जाएगा। इसके लिए कई वेन्यू तय किए गए हैं। माना जा रहा है कि मैच नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु और धर्मशाला में हो सकते हैं। लेकिन अगर बीसीसीआई छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अर्जी स्वीकार करती है तो इस लिस्ट में एक नाम रायपुर का भी जुड़ सकता है।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड (india vs nz) के बीच 21 जनवरी को रायपुर में वनडे मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड महज 108 रनों पर सिमट गई थी। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था। मोहम्मद शमी ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। जबकि हार्दिक पांड्या और सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2008 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पर पहला इंटरनेशनल मैच साल 2023 में भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसके अलावा अब तक यहां पर आईपीएल और रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले गए हैं। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों को लिए ज्यादा मददगार नहीं रही है। लेकिन गेंदबाजों के लिए ये सबसे परफेक्ट है। खेल जैसा-जैसा आगे बढ़ते जाता है, पिच धीमी होती जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स का काफी बोलबाल रहता है। वहीं तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

TAGGED: asia cup 2023, cricket world cup 2023, icc cricket world cup 2023, icc odi world cup 2023, icc world cup 2023, icc world cup 2023 india, icc world cup 2023 schedule, icc world cup 2023 venues, ODI World Cup 2023, world cup, world cup 2023, world cup 2023 all teams, world cup 2023 date, world cup 2023 full schedule, world cup 2023 kab hoga, world cup 2023 schedule, world cup 2023 start date, world cup 2023 starting date, world cup schedule 2023, world sports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Silver Gold Price Silver Price : सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट, 400 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के दाम में भी गिरावट, जानें नई रेट  
Next Article Adipurush Trailer Release: Powerful trailer release of Prabhas-Kriti's film Adipurush, Prabhas shows strong action as Lord Shri Ram, watch VIDEO Adipurush Trailer Release : प्रभास-कृति की फिल्म आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर रिलीज़, भगवान श्री राम के रूप में Prabhas का दिखा दमदार एक्शन, देखें VIDEO

Latest News

CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?