Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahasamund News : मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें, भूत प्रेत का कोई अस्तित्व नहीं- डॉ दिनेश मिश्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

Mahasamund News : मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें, भूत प्रेत का कोई अस्तित्व नहीं- डॉ दिनेश मिश्र

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/10 at 5:51 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Mahasamund News : Hostel students in medical college should not pay attention to rumours, ghosts do not exist – Dr. Dinesh Mishra
SHARE

महासमुंद : Mahasamund News : अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जानकारी मिली है पिछले दो दिनों से महासमुंद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भूत की अफवाह फैल रही है, जिसके भ्रम में छात्र हॉस्टल छोड़कर घर जा रहे हैं. छात्रों को किसी भी अफवाह पर न ध्यान देना चाहिए और किसी भ्रम में नही आना चाहिए।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS : डॉ. दिनेश मिश्र ने अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना को बताया शर्मनाक, कहा कोई नारी डायन व टोनही नहीं 

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा इस वैज्ञानिक सदी में भूत प्रेत ग्रस्त होने की बात ही न केवल आश्चर्यजनक है, बल्कि हास्यास्पद भी है। भूत प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नही होता, यह सिर्फ अंधविश्वास ही है। छत्तीसगढ़ ही नहीं दुनिया भर का चिकित्सा विभाग अपने कार्य के संचालन के लिये वैज्ञानिक तौर तरीकों का उपयोग करता आ रहा है, महाविद्यालय को बनाने और आधुनिकीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च होते है, बीमारियों की जॉंच और उपचार के लिये अनेक वर्षों सेअनेक उन्नत जैसी विधाओं का प्रयोग किया जाता है। वहीँ स्पीकर, ब्लूटूथ, कम्प्यूटर ,मोबाइल, व्हाट्सएप ,जैसे वैज्ञानिक अविष्कारों से त्वरित काम करने में मदद मिलती है जिसका छात्रों को लाभ उठाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

डॉ मिश्र ने कहा अगर किसी की तथाकथित आवाज सुनने ही पर हॉस्टल में भूत होने का प्रचार होता है तो उसकी सही ढंग से जाँच होना चाहिए, बिना स्वर यंत्र की कोई आवाज नहीं होती, स्वरयंत्र प्राकृतिक रूप सभी मनुष्य और पशु में होता है, वहीं कृत्रिम रूप से मशीनो, लाऊडस्पीकर ,माइक, से मोबाइल, से आवाज प्रसारित की जाती है। जिन्हें तुरंत या रेकॉर्ड कर के भी प्रसारित किया जाता है। रात के अंधेरे व सन्नाटे में लोग अनजान आवाजों से भयभीत हो जाते है, जो डर का कारण और बाद में वहीँ डर अफवाह का रूप ले लेता है।

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा की ऐसी अफवाह अवैज्ञानिक और अंधविश्वास पूर्ण है। इस लिए पूरी जाँच होना चाहिए ताकि छात्रों के मन के डर को दूर किया जा सके। मेडिकल छात्र तो वैसे भी हिम्मती और बहादुर माने जाते हैं जो विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों में जनता की सेवा करते है। उनकी गाड़ियां अनेक बार एम्बुलेंस और आवश्यकता पड़ने पर मरीज ही नहीं बल्कि मृतक एवं उनके परिवार की भी मदद करतीहै। सुदूर अंचल में सुनसान स्थानों पर भी लोग डॉक्टरों की मदद की आस रखते है।

- Advertisement -

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा भूत प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नही होता, जबकि इस अंधविश्वास के कारण छतीसगढ़ ही नही देश भर में हजारों लोग प्रतिवर्ष झाडफूंक ,मारपीट, शारीरिक मानसिक प्रताड़ना के शिकार होते है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति अपनी निशुल्क सेवाएं इस सम्बंध में महाविद्यालय प्रशासन को देने तथा हॉस्टल आकर छात्रों से चर्चा कर समझाइश देगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, #डॉ. दिनेश मिश्र, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CGLATESTNEWSUPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, MAHASAMUND NEWS, Mahasamund News : मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें, RAIPUR NEWS, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Nora Fatehi Nora Fatehi Photos : वर्कआउट लुक में नजर आईं अभिनेत्री नोरा, फ्लॉन्ट की पतली कमर और कर्वी बॉडी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें फोटोज
Next Article BIG NEWS : अकाउंट में होने जा रही पैसों की बरसात, 3 महीने की सैलेरी के साथ मानदेय और एरियर का होगा भुगतान, निर्देश जारी

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?