Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rajasthan Popular Lakes : राजस्थान की ऐसी 6 जगहें जो देती हैं गर्मियों में सर्दियों का मजा, फैमिली के साथ जरूर करें यहां की सैर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराजस्थानसामाजिक

Rajasthan Popular Lakes : राजस्थान की ऐसी 6 जगहें जो देती हैं गर्मियों में सर्दियों का मजा, फैमिली के साथ जरूर करें यहां की सैर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/10 at 11:22 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

राजस्थान। Rajasthan Popular Lakes : गर्मियों में राजस्थान घूमने के बारे में शायद ही कोई सोचता होगा। बेशक राजस्थान गर्मियों में और तप जाता है, लेकिन यहां कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आकर आप गर्मियों की तपिश से राहत और सुकून पा सकते हैं।

Contents
पिछोला झील, उदयपुरफतेह सागर झील, उदयपुरनक्की झील, माउंट आबूआनासागर झील, अजमेरलेक सिलाइजर, अलवाड़केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर

उदयपुर को “झीलों का शहर” या “राजस्थान का कश्मीर” भी कहा जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह शहर कई झीलों से घिरा हुआ है, साथ ही यहां की लुभावनी जगह लोगों का दिल जीत लेती हैं। चूंकि इस क्षेत्र में कई जल निकाय हैं, इसलिए राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में तापमान यहां ठंडा रहता है। उदयपुर में देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन गर्मी को ध्यान में रखते हुए पिछोला झील घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। झील में चार आइलैंड हैं- जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अर्सी विलास। पहले दो द्वीपों पर महल हैं। पिछोला झील सुरम्य पहाड़ियों और स्नान घाटों से घिरी हुई है। वहां रहते हुए आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में, राजस्थान में सिर्फ महलों और किलों की ही नहीं बल्कि झीलों की भी भरमार है, जहां जाना एक यादगार अनुभव होगा। यहां आप दोस्तोंं, फैमिली या पार्टनर किसी के भी साथ प्लान बना सकते हैं।

- Advertisement -

पिछोला झील, उदयपुर

पिछोला झील राजस्थान की सबसे मशहूर झीलों में से एक है। इस झील में दो द्वीप हैं और इन दोनों पर ही महल बने हुए हैं। एक है जग निवास, जो अब लेक पैलेस होटल में तब्दील हो चुका है तो दूसरा है जग मंदिर। इन दोनों तक पहुंचने के लिए नाव की सवारी लेनी होती है। झील की खूबसूरती को दोगुना करने का काम करती है अरावली की पहाड़ियां। और तो और यहां से सिटी पैलेस का भी शानदार नजारा देखने को मिलता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

- Advertisement -

फतेह सागर झील, उदयपुर

उदयपुर में घूमने वाली सबसे खास जगहों में शामिल है फतेह सागर झील। यहां समय-समय पर फ्लॉवर शो का आयोजन होता रहता है जिसे देखना वाकई मजेदार होता है। फतेहपुर सागर के किनारे बने पार्क में पिकनिक मना सकते हैं। स्ट्रीट फूड, बोटिंग, वाटर एडवेंचर राइड या ऊंट की सवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं।

नक्की झील, माउंट आबू

ये जगह शहर के भीड़भाड़ से दूर बेहद शांत और सुकून वाली है। झील के पास ही एक गार्डन भी बना हुआ है, जहां आप घूमने के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। बोटिंग की भी सुविधा मौजूद है यहां। झील के पास बनी लोकल शॉप्स से आप लोकल खानपान और शांपिग एंजॉय कर सकते हैं।

आनासागर झील, अजमेर

अजमेर में आनासागर एक कृत्रिम झील है। आनासागर झील गर्मियों में सूख जाती है। लेकिन फिर भी सूर्यास्त के दौरान इसका नजारा देखने लायक होता हैं। झील के नजदीक बने कुछ मदिरों से भी झील का नजारा बेहद मनमोहक होता है। ये झील अजमेर की सबसे पॉप्युलर और भारत की सबसे बड़ी झीलों में से एक है।

लेक सिलाइजर, अलवाड़

अगर आप शहर से दूर रहना चाहते हैं और कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो एलिसर झील को देखने के लिए अलीसर सबसे अच्छी जगह है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। झील के पानी में आप बोटिंग या जेट स्कीइंग भी कर सकते हैं। सिलासिर पैलेस और कुछ कैफे हैं, जहां आप बैठकर अलवर की सुंदरता की प्रशंसा कर सकते हैं। बता दें, यहां मशहूर ‘करण अर्जुन’ की शूटिंग हुई थी। गर्मी की ठंडक को महसूस करने के लिए आप इस झील का लुत्फ उठा सकते हैं।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अपने विविध जीवों के कारण कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस जगह पर जाने के लिए आपके पास कम से कम 6-8 घंटे फ्री होना चाहिए। यहां कई देशी और प्रवासी पक्षी आते हैं, जो वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह जगह जन्नत है। यहां आपको लोमड़ियों, नीले बैल, कछुए, हिरण जैसे जानवर मिलेंगे।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Rajasthan, Rajasthan Popular Lakes, अजमेर, अलवाड़, आनासागर झील, उदयपुर, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, ग्रैंड न्यूज़, नक्की झील, पिछोला झील, फतेह सागर झील, भरतपुर, माउंट आबू, राजस्थान की ऐसी 6 जगहें जो देती हैं गर्मियों में सर्दियों का मजा, लेक सिलाइजर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस की बनेगी सरकार- सांसद फूलोदेवी
Next Article CG NEWS : खेलते-खेलते गर्म तेल में झुलसा 2 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम 

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?