Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG SUSPEND BREAKING : कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक संचालक पर गिरी गाज, मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने किया निलंबित 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG SUSPEND BREAKING : कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक संचालक पर गिरी गाज, मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने किया निलंबित 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/11 at 8:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG SUSPEND BREAKING: Minister Guru Rudrakumar suspended the assistant director who was negligent in work
SHARE

रायपुर : CG SUSPEND BREAKING : ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज यहां राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार को घटकवार विस्तृत जानकारी दी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अद्यतन जानकारी उपलब्ध न कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक पंकज अग्रवाल को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने विगत समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी से आने के निर्देश दिए थे।

इन्हें भी पढ़ें : CG BREAKING : छात्र-छात्राओं को एक और सौगात, व्यापमं ने प्री. बीएड, प्री. डीएलएड और नर्सिंग परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, एक क्लिक में देखें  

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने विभाग में नई भर्ती पर जोर देने की बात कही। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आबंटन व्यय की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2023-24 में आबंटन एवं कार्ययोजना की समीक्षा, अपेक्स बुनकर संघ का वर्ष 2022-23 में शासकीय वस्त्र प्रदाय की समीक्षा के साथ-साथ वर्ष 2023-24 में किए जाने वाले महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

- Advertisement -
Ad image

जिलों में गणवेश आपूर्ति में तेजी लाने के दिए निर्देश

- Advertisement -

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों में कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग सीधे ग्रामीणों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है, जो लोगों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराता है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने गणवेश आपूर्ति में हो रहे विलंब को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए राजधानी सहित निकटवर्ती जिलों में गणवेश आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, CG SUSPEND BREAKING, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मस्तूरी में मुख्यमंत्री बघेल ने दी अनेक विकास कार्यों की सौगात, 96 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास CG NEWS : मस्तूरी में मुख्यमंत्री बघेल ने दी अनेक विकास कार्यों की सौगात, 96 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास
Next Article CG NEWS:IPL सटोरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लगभग दो करोड़ के अवैध कारोबार का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार। पामगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?