Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   Kirti Chakra : नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए थे बस्तर के बेटे शहीद श्रवण कश्यप, राष्ट्रपति मुर्मू ने कीर्ति चक्र से किया सम्मानित, सीएम बघेल ने की प्रशंसा  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

  Kirti Chakra : नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए थे बस्तर के बेटे शहीद श्रवण कश्यप, राष्ट्रपति मुर्मू ने कीर्ति चक्र से किया सम्मानित, सीएम बघेल ने की प्रशंसा  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/12 at 6:53 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
  Kirti Chakra : नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए थे बस्तर के बेटे शहीद श्रवण कश्यप, राष्ट्रपति मुर्मू ने कीर्ति चक्र से किया सम्मानित, सीएम बघेल ने की प्रशंसा  
  Kirti Chakra : नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए थे बस्तर के बेटे शहीद श्रवण कश्यप, राष्ट्रपति मुर्मू ने कीर्ति चक्र से किया सम्मानित, सीएम बघेल ने की प्रशंसा  
SHARE

रायपुर। Kirti Chakra : बचपन से देश सेवा का सपना देखने वाले मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद श्रवण कश्यप (Martyr Shravan Kashyap) बचपन से ही अनुशासन प्रिय थे। उनके शिक्षक आज भी उन्हें एक अच्छे छात्र के रूप में याद करते हैं। जगदलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बनियागांव उनका पैतृक गांव है। जहां उनकी शहादत के सम्मान में उनकी मूर्ति लगाई गई है। बस्तर अंचल के युवा उनके बलिदान से देश सेवा की प्रेरणा ले रहे हैं।
बस्तर के बेटे श्रवण कश्यप 3 अप्रैल 2021 को एक नक्सल ऑपरेशन में शहीद हो गए थे। यह ऑपरेशन बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में हुआ था। इस ऑपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई 2023 को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के बेटे श्रवण कश्यप और उनके परिवारजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नक्सल ऑपरेशन में सर्वाेच्च साहस और बलिदान के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
 बस्तर के बेटे श्रवण कश्यप को राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र से सम्मानित होने की खबर जब उनके पैतृक गांव पहुंची। तब उनके बचपन के दोस्त दयाराम गोयल के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रूंधे गले से बताया कि बनियागांव में बचपन में साथ खेले-बढ़े। बचपन से ही श्रवण में देश सेवा के लिए जज्बा था। वे सबकी मद्द के लिए तैयार रहते थे। दयाराम गोयल बताते हैं कि श्रवण ने अपने परिवार को गरीबी से निकाला। वे कहते हैं कि गांव के चौराहे पर जब भी वे जाते हैं उन्हें लगता है कि श्रवण ही खड़े हैं। वे बचपन से ही देश सेवा करना चाहते थे और उन्होंने ऐसा ही किया। कीर्ति चक्र के बारे में बात करते हुए दयाराम कहते हैं कि पूरे गांव को उन पर गर्व है।
बनियागांव के बाहर ही प्राथमिक स्कूल है, जहां से श्रवण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इस स्कूल के शिक्षक हतिमराम बागरे ने श्रवण के बारे में कहा कि वे बचपन में भी काफी अनुशासन प्रिय थे। बनियागांव स्कूल के लिए गर्व की बात है कि उनके श्रवण ने देश के लिए बलिदान दिया। गांव के ही 60 वर्षीय महादेव ने बताया कि, वे श्रवण को बचपन से जानते हैं और वे अपने माता पिता और बड़े भाई के लिए सहारा थे।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नक्सल ऑपरेशन में अद्म्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए छत्तीसगढ़ के जिन तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उनमें बस्तर के बेटे श्री श्रवण कश्यप भी शामिल हैं। वे एसटीएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति के हाथों उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दुतिका कश्यप ने कीर्ति चक्र ग्रहण किया।
TAGGED: CG BIG NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, Kirti Chakra, Martyr Shravan Kashyap, Martyr Shravan Kashyap awarded Kirti Chakra posthumously, president draupadi murmu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : समीर वानखेड़े और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सीबीआई ने 4 राज्यों में 29 ठिकानों पर मारा छापा BREAKING NEWS : समीर वानखेड़े और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सीबीआई ने 4 राज्यों में 29 ठिकानों पर मारा छापा
Next Article CG JOB NEWS : व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के 12489 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन शुरू CG BREAKING : व्यापमं ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की परीक्षा की तारीख, जानिये कब है कौन सा एग्जाम

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?