Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप, चुभने लगी चिलचिलाती धूप, यहां सबसे ज्यादा गर्मी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप, चुभने लगी चिलचिलाती धूप, यहां सबसे ज्यादा गर्मी

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/14 at 1:34 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान, चिलचिलाती धूप ने किया हाल बेहाल, 45 डिग्री के करीब पंहुचा तापमान
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान, चिलचिलाती धूप ने किया हाल बेहाल, 45 डिग्री के करीब पंहुचा तापमान
SHARE

 

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सक्ती और तिल्दा में 43.6 डिग्री था। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है। प्रदेश में चक्रवात का असर कम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रायपुर में आज सुबह से ही सामान्य से डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है। अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image

 

इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,धमतरी, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सुबह से 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में तापमान दोपहर तक दो डिग्री तक बढ़ सकता है, बाकी जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की भी चेतावनी दी है।

 

शनिवार को यहां सबसे ज्यादा गर्मी

शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस सक्ती जिले में दर्ज किया गया। तिल्दा में भी यही रिकॉर्ड दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 42, कवर्धा में 41.5, पेंड्रा रोड में 40.4, दुर्ग में 41.6, जगदलपुर में 38 और अंबिकापुर में 38.9 डिग्री तापमान रहा।

 

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, चक्रवाती तूफान ‘मोका’ म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसकी वजह से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ गया है। वहां गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसलिए तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के हालात बनने वाले हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कई जिलों में लू जैसे हालात बनेंगे। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। हवा शुष्क रहेगी इसलिए बारिश के भी आसार नहीं है। हालांकि इस दौरान अगर आने वाले दिनों में कोई सिस्टम बना तो प्रदेश में बारिश भी हो सकती है।

 

गर्मियों में लू न लगे, इसके लिए बरतें सावधानी

आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी तो गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में शरीर को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज धूप के समय सीधे बाहर निकलने से बचना चाहिए। अचानक ठंडी से गर्म और गर्म से ठंडी जगह पर जाने से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का उपयोग करना चाहिए।

 

ऐसे बच सकते हैं-

  • लू चलने की स्थिति में दिन में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।
  • घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • दिन में कम से कम 15 गिलास पानी पीएं।
  • खाली पेट घर से बाहर न जाएं। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  • लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय आम का पना, नीबू का पानी एवं प्याज के रस का उपयोग करें।
  • सूती कपड़े से चेहरा और सर ढंककर रखें। पानी साथ में जरूर रखें।
  • पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें।
  • अगर लू के लक्षण जैसे मितली आने, गला सूखने और बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG Weather, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी, बिलासपुर और रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म CG WEATHER NEWS : तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Next Article Mother's Day 2023 : मदर डे पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया इमोशनल ट्वीट, लिखा - मां, बहुत याद आती हैं आप... Mother’s Day 2023 : मदर डे पर मुख्यमंत्री बघेल ने किया इमोशनल ट्वीट, लिखा – मां, बहुत याद आती हैं आप…

Latest News

CG NEWS: मानसून सत्र के पहले दिन विधायक गोमती साय ने उठाया जशपुर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 14, 2025
LOAN UPDATE: RBI देगा तोहफा! अगस्त में सस्ते होंगे लोन, जानिए EMI कितनी कम होगी आपके लोन पर
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली July 14, 2025
AUTO FUTURE NEWS: बाइक की दुनिया में आने वाला है बड़ा धमाका, पेट्रोल बाइक होंगी पुरानी, स्मार्ट हेलमेट और AI बाइक का जमाना शुरू!
Exclusive Featured Grand News Technology देश July 14, 2025
RAIPUR NEWS : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 200 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बच्चों को वृक्षों के महत्व से किया गया जागरूक 
रायपुर July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?