Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CSK vs KKR IPL 2023 : मैच खत्म होते ही दौड़ कर धोनी के पास पहुंचे सुनील गावस्कर, कहा- शर्ट पर ऑटोग्राफ चाहिए…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CricketGrand NewsNATIONALखेलदेशमनोरंजन

CSK vs KKR IPL 2023 : मैच खत्म होते ही दौड़ कर धोनी के पास पहुंचे सुनील गावस्कर, कहा- शर्ट पर ऑटोग्राफ चाहिए…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/15 at 12:02 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

चेन्नई। CSK vs KKR IPL 2023 : बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के इतिहास की सबसे भावुक तस्वीर सामने आई। जब महान सुनील गावस्कर किसी आम फैन की तरह एक ऑटोग्राफ लेने महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागने लगे। मौका था 16वें सीजन में चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी मैच का, जो 14 मई यानी रविवार रात कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ खेला गया। धोनी की टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा स्क्वॉड एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर लगाने लगा, तभी गावस्कर पीछे से आ गए। ये भारतीय क्रिकेट के दो महानतम कप्तानों, महानतम बल्लेबाजों का मिलन था। मैच के बाद जो कुछ हुआ वह देखकर फैंस भावुक हो गए।

Contents
गावस्कर की शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफदो दिग्गजों की मुलाकातधोनी का आखिरी सीजन?CSK vs KKR मैच में क्या हुआ?
- Advertisement -

गावस्कर की शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ

दरअसल, मैच के बाद चेन्नई के खिलाड़ी फैंस को धन्यवाद यू कहने के लिए चेन्नई स्टेडियम के चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, जो आईपीएल में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं, दौड़ते हुए सीएसके के कप्तान धोनी के पास पहुंचते और शर्ट पर ऑटोग्राफ की मांग करते हैं। इसके बाद धोनी मुस्कुराने लगे और उन्होंने गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस पल को देखकर चेपक स्टेडियम में मौजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

https://twitter.com/KattarMSDian/status/1657813254448754689

- Advertisement -

दो दिग्गजों की मुलाकात

अपने सीनियर सुनील गावस्कर को ऑटोग्राफ देना खुद धोनी के लिए भी गर्व का पल रहा होगा। ऐसे में जब लिटिल मास्टर की शर्ट पर धोनी ऑटोग्राफ देने लगे तो समूचा स्टेडियम चीयर करने लगा। कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे गावस्कर जब मैच के बाद शो के लिए पहुंचे तो टीवी पर दुनिया के सामने चंद मिनट पहले हुई इन घटनाओं का जिक्र करना नहीं भूले।

- Advertisement -

Legendary! MS Dhoni Signs Autograph On Sunil Gavaskar's Shirt During CSK's Lap Of Honour at Chepauk

This is surreal ♥️
Best Day of my Life 🥹
You are OG @mahi7781 🤌🏻
Best moments of IPL 2023 so far#IPL2023 #CSKvKKR #dhoni #csk #autograph #MSDhoni pic.twitter.com/M3AixAWF08

— Sonik Roonwal (@RoonwalSonik) May 14, 2023

 

धोनी का आखिरी सीजन?

ऐसा माना जा रहा है कि यह 41 साल के धोनी का आखिरी विश्व कप हो सकता है। हालांकि, धोनी ने खुद कभी इसको लेकर बयान नहीं दिया है। धोनी ने इसी सीजन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद गावस्कर ने धोनी की जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था- सीएसके कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना जानता है। यह एमएस धोनी की कप्तानी में ही संभव हो पाया है। 200 मैचों में कप्तानी करना बहुत मुश्किल है। इतने सारे मैचों में कप्तानी करना एक बोझ है और इससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है, लेकिन माही अलग हैं। वह एक अलग कप्तान हैं। उनके जैसा कप्तान कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी उनके जैसा कोई नहीं होगा।

CSK vs KKR मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 34 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नीतीश राणा 44 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।

TAGGED: # latest news, CSK vs KKR IPL 2023, GRAND NEWS, INDIA, IPL 2023, इंडियन प्रीमियर लीग, क्रिकेट मैच, चेन्नई सुपरकिंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी, दो दिग्गजों की मुलाकात, सुनील गावस्कर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जहरीली शराब पीने से आर्मी जवान सहित 3 की मौत, मचा हड़कं CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहाँ जहरीली शराब पीने से आर्मी जवान सहित 3 की मौत, मचा हड़कंप
Next Article CG BREAKING : पटवारियों का हड़ताल खत्म, सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर करेंगे चर्चा, इस  वजह से लिया निर्णय  CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में आज से नहीं होंगे राजस्व संबंधी कार्य, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारी संघ, इन मांगों को लेकर दे रहे धरना 

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?