Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा, हरेली त्यौहार से होंगे प्रारंभ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा, हरेली त्यौहार से होंगे प्रारंभ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/17 at 6:48 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा, हरेली त्यौहार से होंगे प्रारंभ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा, हरेली त्यौहार से होंगे प्रारंभ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल 
SHARE

 

Contents
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईटीआई में वैकेंसी बढ़ाने जताया आभार-नीली गाड़ी आती है कि नहीं, मुख्यमंत्री ने पूछा, ग्रामीणों ने कहामुख्यमंत्री की घोषणाएं-
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। श्री बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि

 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस 21 मई को पाटन विधानसभा में महात्मा गांधी उद्यानिकी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की शुरुआत होगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को न्याय योजनाओं की राशि भी वितरित की जाएगी। इस दौरान इस दौरान बालोद संजारी विधायक संगीता सिन्हा, अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

वर्मी खाद से कमाये छह लाख रुपए- भटगांव की टेरिना साहू ने बताया कि हमारे समूह में दस सदस्य हैं और हम अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों में सक्रिय हैं। सभी वर्मी खाद तैयार कर रहे हैं। इससे छह लाख रुपए की आय हमें हुई है। जैविक दवाई के माध्यम से 56 हजार रुपए तथा मुर्गी पालन से 75 हजार रुपए आय हुई है। समूह की महिलाओं की योजना बकरी पालन की भी है। टेरिना ने बताया कि हम लोग अपनी गतिविधियों का इसी तरह से विस्तार करते जाएंगे। गोधन न्याय योजना के हितग्राही भटगाँव निवासी डोरेलाल ने बताया कि मैंने डेढ़ लाख रुपए का गोबर बेचा है। इसके लिए मैंने बरदी के साथ ही गली में भी गोबर इकट्ठा किया है और बेचा है। इससे मैंने स्कूटी ली है।

 

आईटीआई में वैकेंसी बढ़ाने जताया आभार-

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेरोजगारी भत्ता वितरण की जानकारी भी ली तथा शासन द्वारा हाल ही में बड़ी संख्या में निकाली गई वैकेंसी के संबंध में भी चर्चा की। टोकेश्वरी गजेंद्र ने बताया कि उसने आईटीआई का कोर्स किया है। आईटीआई में मुख्यमंत्री ने वैकेंसी बढ़ाकर 920 पद कर दिया है। इससे आईटीआई करने वाले युवा बहुत उत्साहित हैं। टोकेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम रूद्री के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शुभम साहू ने कहा कि बरसों बाद हम सब लोगों ने पारंपरिक खेल खेले। विलुप्त हो रहे हमारे खेलों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से संजीवनी मिली है।

 

नीली गाड़ी आती है कि नहीं, मुख्यमंत्री ने पूछा, ग्रामीणों ने कहा

 

हाँ- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि नीली गाड़ी आती है कि नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8 बजे से मोबाइल मेडिकल वैन आ जाती है और शाम पांच बजे तक रहती है। आत्माराम साहू ने बताया कि हम लोग सुबह गाँव में मुनादी करा देते हैं। दिन में डेढ़ सौ से दो सौ लोग इलाज करा लेते हैं।

 

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-

 

भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनराखन देवांगन के नाम पर करने, ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य कराने, ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने, विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराने, भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय करने, महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराने, मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराने की घोषणा भी की।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Realme C55 : Loot! This Dhansu smartphone is available for only 1,199, know its strong features Realme C55 : लूट लो! सिर्फ 1,199 में मिल रहा ये धांसू स्मार्टफोन, जानिए इनके तगड़े फीचर्स 
Next Article CG NEWS : जब छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा - मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकता है, तो सीएम ने मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब CG NEWS : जब छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा – मैं आपकी पीए बनना चाहती हूँ क्या ऐसा हो सकता है, तो सीएम ने मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब

Latest News

CG NEWS : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली नेता नरसिम्हाचलम ढेर 
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर June 5, 2025
CG NEWS : खाद्य वितरण में गबन के आरोप, चार पीडीएस दुकानों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 5, 2025
CG NEWS : तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत
CG NEWS : तालाब में डूबने से अज्ञात युवक की मौत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 5, 2025
South Movies: “अगर आप एक बार नयनतारा को इन फिल्मों में देख लेंगे… तो यकीन मानिए, आपकी जिंदगी में बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की कोई कमी नहीं होगी!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन रोचक खबरें वायरल वीडियो June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?