Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पद्मश्री फूलबासन बाई पहुंची छपोरा, महिलाओं को सशक्त बनाने किया जागरूक, सैकड़ों की तादात में शामिल हुए लोग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : पद्मश्री फूलबासन बाई पहुंची छपोरा, महिलाओं को सशक्त बनाने किया जागरूक, सैकड़ों की तादात में शामिल हुए लोग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/17 at 5:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : पद्मश्री फूलबासन बाई पहुंची छपोरा, महिलाओं को सशक्त बनाने किया जागरूक, सैकड़ों की तादात में शामिल हुए लोग 
CG NEWS : पद्मश्री फूलबासन बाई पहुंची छपोरा, महिलाओं को सशक्त बनाने किया जागरूक, सैकड़ों की तादात में शामिल हुए लोग 
SHARE

 

सक्ती। CG NEWS : जैजेपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत छपोरा में 16 मई मंगलवार को महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन बाई यादव रही, उन्होंने महिलाओं को अपने जीवन के गरीबी से जूझते हुए संघर्ष से लेकर अब तक के सफलतम जीवन के बारे में बताकर मोटिवेट किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से विपरीत परिस्थिति में फूलबासन बाई ने गरीबी, कुपोषण और बाल विवाह से लड़ने का संकल्प लिया और साल 2001 में उन्होंने दो रुपये और दो मुट्ठी चावल से 11 महिलाओं के साथ महिला समूह का काम शुरू किया। इसके लिए उन्हें समाजिक विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन अपने मजबूत हौसले से उन्होंने सभी को मात दे दी और फिर बम्लेश्वरी जनहितकारी स्व सहायता समूह का गठन हुआ।

- Advertisement -
Ad image

 

उन्होंने कहा कि उनके मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह में वर्तमान में दो लाख से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है जो डेयरी, बकरी पालन, मछली पालन, खाद कम्पनी आदि का काम कर गांव गांव की लाखों महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पढ़ने का बहुत शौक था, लेकिन गरीबी के कारण ये पूरा नहीं हो सका इसलिए मैंने संकल्प लिया है कि सभी को शिक्षित करना है।

 

कार्यक्रम के आयोजक मोहन कुमारी साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सक्ती व जनपद सदस्य जनपद पंचायत बम्हनीडीह ने अपने संबोधन में कहा कि मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के महिला समूह, दिव्यांग समूह व वन समूहों द्वारा निर्मित अमल्य उत्पाद मोर बाजार सबके बाजार कार्यक्रम का एकमात्र लक्ष्य है महिलाओं को स्वावलंबी और समृद्ध बनाना। उन्होंने सभी महिलाओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सभी अपने हितों के लिए आगे आये और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करें। कार्यक्रम में बोर्ड में अच्छे अंकों से पास हुए बालिकाओं को मोहन कुमारी के द्वारा डायरी व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रज्ञा साहू सहित टीम ने शानदार प्रस्तुति दी कार्यक्रम में उपस्थित पोषण सिन्हा, डॉ. सुभ्रा रजत, उषा साहू, अनीता गोपाल, पुष्प यादव, अंजु यादव, सरोजिनी यादव, सावित्री यादव, ओमबाई यादव, कार्यकर्ता चमेली, सुनीला खुटे, तारा बघेल, दीना साहू, कांति साहू, गीता, जय, लक्ष्मीन साहू, उमा साहू, नूतन चंद्रा, मालती महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, धमतरी भेजे गए निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार को मिली रायपुर में जिम्मेदारी  CG TRANSFER NEWS : बड़े पैमाने में पुलिस विभाग में हुआ तबादला, देखें लिस्ट
Next Article CG NEWS: CM Bhupesh Baghel gifted development works worth Rs 137 crore to Dhamtari district, foundation stone of high level bridge laid on Madwapathra to Barpani road CG NEWS : CM भूपेश ने धमतरी जिले को दिए 137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का हुआ शिलान्यास

Latest News

CG NEWS: शराब घोटाले में बड़ा मोड़, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से झटका — बेल याचिका खारिज
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 18, 2025
गरियाबंद के ‘सुपर सिपाही’ ने अपराधियों की कमर तोड़ी – जून के ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित!
Grand News July 18, 2025
CG NEWS : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम के नए दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
Grand News July 18, 2025
CG POLITICS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, कल ED के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?