Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/05/18 at 7:25 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़ में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ के लोगों को थ्रीडी एनिमेशन सहित हाईटेक तकनीकों से सुसज्जित रामायण की गाथा देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

read more : CG BREAKING : ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 7 से 22 जून तक दो पालियों में होगा एग्जाम

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री  बघेल ने उनके राज्यों से मानस मण्डली दल भेजने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन 01 से 03 जून तक रायगढ़ के राम लीला मैदान में होगा। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के रामायण मण्डली सहित विदेशी मानस मण्डली कलाकार भी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

रामायण की कथा अनेक भाषाओं में लिखी गई है

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में तुलसीदास जी का रामचरित मानस जन-जन में व्याप्त है। वहीं देश के सुदूर दक्षिण में कम्बन के तमिल रामायण और पूर्वी हिस्से में कृतिवास के बंगला रामायण में तथा  वाल्मीकि और भवभूति ने अपने ग्रंथों में भगवान राम के विभिन्न रूपों को अपने ग्रंथों में दर्शाया है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भी इसके कई रूपों में रामकथा प्रचलित है। रामायण महोत्सव में श्रीराम के चरित्र के इन सुंदर रूपों की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा रामायण की कथा अनेक भाषाओं में लिखी गई है और अनेक देशों में इनका मंचन होता है। इनकी सुंदर प्रस्तुति का मंच रायगढ़ के राम-लीला मैदान बनेगा।

देश में रामलीला की अनवरत परंपरा रही

हमारे देश में रामलीला की अनवरत परंपरा रही है। रामायण हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जीवन की विविधता का सार रामकथा में समाहित है। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में वातावरण और संस्कृति के अनुरूप अलग-अलग स्वरूपों में रामायण का मंचन किया जाता है। वास्तव में रामायण कथा अनेकता में एकता का सार है। रामायण हमें और हमारी संस्कृति को जोड़ने का काम करती है। विभिन्न राज्यों और विदेशों के इन्हीं विविधताओं को हाईटेक स्वरूप में देखने को मिलेगा और जब रामकथा को महोत्सव के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, तो बड़ी संख्या में लोग राम कथा के माध्यम से उनके आदर्शों की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 27 से 29 मई तक मानस मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य में मई माह से राज्य स्तरीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार चरणों में आयोजित होने वाले इस आयोजन का प्रथम चरण जनपद स्तर पर पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में जिला स्तर पर 20 मई तक और तृतीय चरण राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 27 से 29 मई तक मानस मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। चतुर्थ चरण में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होगा।

https://youtu.be/UGKr2xfOlmo

TAGGED: @durg, @RAIPUR, # latest news, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SRH vs RCB, IPL 2023: Bangalore won the toss, Hyderabad will bat first, these players got a chance in the playing eleven SRH vs RCB, IPL 2023 : बैंगलोर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका 
Next Article SURAJPUR NEWS : बस स्टैंड पर मधुमक्खियों का आतंक, काटने से कई यात्री घायल, मची अफरा -तफरी

Latest News

CG NEWS : काम के पहले ही दिन फैक्ट्री में करंट लगने से नाबालिग मजदूर की मौत, प्रबंधन ने दिया 15 लाख रुपये का चेक
Grand News May 20, 2025
CG NEWS: शिक्षिका का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS: गर्मी में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS : पूर्व सरपंच ने राशन में की गड़बड़ी,175 क्विंटल चावल पाया गया कम, आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?