Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादुर्घटना

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/19 at 11:55 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

जांजगीर-चांपा। CG ACCIDENT NEWS : जिले में NH- 49 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिला जेल खोखरा के पीछे नेशनल हाईवे पर हुई।

 

जानकारी के अनुसार, पीतांबर केवट, संदीप श्रीवास और सुनील यादव एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव कर्रा जिला बिलासपुर से लकवा की दवा लेने के लिए सक्ती जिले के मालखरौदा जा रहे थे। जांजगीर जिला जेल खोखरा NH- 49 के पास तीनों पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे।

 

हादसे में पीतांबर केवट (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं संदीप श्रीवास और सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां संदीप श्रीवास की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं हाईवा भी बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : दहशतगर्दी: नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, पर्चे भी फेंके
Next Article गरियाबंद: धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री का पर्व, पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ की वट सावित्री की पूजा, मांगी मन्नतें

Latest News

तिल्दा नेवरा : सामुदायिक भवनों में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रथम भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न 
Grand News July 21, 2025
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
CG CRIME : Digital Arrest का डर दिखाकर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख से ज्यादा की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 21, 2025
  CG NEWS : बहू को हारमोनियम सिखाने के बहाने मिलने आता था प्रेमी, ससुर को थी आपत्ति, दोनों ने मिलकर सोते हुए कर दी बुजुर्ग की हत्या    
क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
CG : नगर पालिका परिषद तिल्दा में दस लाख की लागत से बनाने वाले प्रथम भवन का अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन 
Grand News July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?