Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल 21 मई को इस योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 13.57 करोड़, अब तक 445 करोड़ 14 लाख का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल 21 मई को इस योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 13.57 करोड़, अब तक 445 करोड़ 14 लाख का भुगतान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/19 at 5:36 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Godhan Nyay Yojana
Godhan Nyay Yojana
SHARE

रायपुर : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) 21 मई दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित हो रहे भरोसे के सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 13 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 01 मई से 15 मई तक गौठानों में क्रय किए गए 1.98 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 3.95 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 5.66 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 3.96 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री बघेल कल इस योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 63 लाख का करेंगे भुगतान, 403.56 करोड़ का हो चुका है भुगतान

अबतक445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 30 अप्रैल 2023 की स्थिति में 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 21 मई को 13.57 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 458 करोड़ 71 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

- Advertisement -

Godhan Nyay Yojana : गोबर विक्रेताओं को 228 करोड़ 42 लाख का भुगतान

- Advertisement -

राज्य में सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत गांवों में 10,426 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 10,206 गौठान निर्मित एवं संचालित है। संचालित गौठानों में 30 अप्रैल 2023 की स्थिति में 114.28 लाख क्विंटल गोबर क्रय किया गया है, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 228 करोड़ 42 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना से 3 लाख 41 हजार 713 पशुपालक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है, जिसमें 46.51 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस योजना से भूमिहीन ग्रामीणों को भी बड़ा सहारा मिला है। लगभग 2 लाख भूमिहीन परिवार के लोग भी गौठानों में गोबर की बिक्री और रोजगार हासिल कर अपनी आजीविका चलाने में सक्षम हुए हैं।

Godhan Nyay Yojana : गोबर से अब तक 32.72 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद तैयार

गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही अन्य सामग्री तैयार की जा रही है। गोबर से अब तक 32.72 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद तैयार की गई है, जिसमें से 24.54 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद की खरीदी कर किसानों ने अपने खेतों मेें उपयोग किया है। इससे राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है।

गौठान और गोधन न्याय योजना के समन्वय से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। आज के स्थिति में गौठान ग्रामीण अंचल में आजीविका के एक मजबूत केन्द्र के रूप में उभरे है। गौठानों में आजीविका मूलक विविध गतिविधियां संचालित है, जिससे जुड़कर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। गौठानों में सामुदायिक खेती, सब्जी उत्पादन,मुर्गी पालन, बकरी पालन, पशुपालन, मछली पालन, गोबर से प्राकृतिक पेंट, दीया, अगरबत्ती, गमला, गो-काष्ठ का निर्माण भी हो रहा है। गौठानों से 14,504 महिला स्व-सहायता समूह जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 1 लाख 71 हजार 585 है। महिला समूह द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों से अब तक 131 करोड़ 43 लाख रूपए की आय हो चुकी है।

राज्य में है 5709 स्वावलंबी गौठान 

गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियों एवं गोधन न्याय योजना से हो रहे लाभ के चलते स्वावलंबी गौठानों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। स्वावलंबी गौठान अब अपनी स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने के साथ-साथ गौठान की अन्य व्यवस्था को भी पूरा करने लगे हैं। राज्य में 5709 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। गौठानों में गौमूत्र खरीदी कर महिला स्व-सहायता समूह उससे जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र एवं फसल वृद्धिवर्धक जीवामृत बनाने और बेचने लगी है। अब तक 74401 लीटर ब्रम्हास्त्र एवं 31478 लीटर जीवामृत की बिक्री से 48.50 लाख रूपए की आय हुई है।

TAGGED: # Chief Minister Bhupesh Baghel, # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, cg godhan nyay yojana, cg godhan nyaya yojna, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, chhattisgarh godhan nyay yojana, cm bhupesh baghel distribute funds of godhan nyay yojana, cm bhupesh godhan nyay yojana, godhan nyay, Godhan Nyay Yojana, godhan nyay yojana 2021, godhan nyay yojana app, godhan nyay yojana cg, godhan nyay yojana chhattisgarh, godhan nyay yojana in chhattisgarh, godhan nyay yojana in hindi, godhan nyay yojana kya hai, godhan nyay yojana latest news, godhan nyay yojana news, godhan nyay yojna, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS : पुरानी बस्ती में लगी भीषण आग,नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटो परेशान हुए रहवासी
Next Article CM बघेल Sarathi App : अब नगारिक घर बैठें सीधे शासकीय विभागों में कर सकेंगे शिकायतें, CM बघेल भरोसे का सम्मेलन में करेंगे सारथी ऐप का शुभारंभ

Latest News

CG NEWS :बस्तर विवि और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच एमओयू -बस्तर विवि में अतिथि व्याख्यान, नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 9, 2025
CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : न्याय नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 9, 2025
CG NEWS :ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?