Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राममय होगा छत्तीसगढ़, 10 से अधिक राज्यों के रामायण दल होंगे शामिल, विदेशी दलों की रामायण प्रस्तुति होगी आकर्षक, मशहूर कलाकार और कवि करेंगे शिरकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

CG NEWS : राममय होगा छत्तीसगढ़, 10 से अधिक राज्यों के रामायण दल होंगे शामिल, विदेशी दलों की रामायण प्रस्तुति होगी आकर्षक, मशहूर कलाकार और कवि करेंगे शिरकत

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/21 at 10:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS: Chhattisgarh will be Rammay, Ramayana teams from more than 10 states will be involved, Ramayana presentation by foreign parties will be attractive, famous artists and poets will participate
SHARE
रायपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ आगामी माह राममय होने जा रहा है। 01 से 03 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर किया जा रहा है। महोत्सव में विशेष रूप से अरण्य कांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। मान्यता है कि भगवान श्री राम अपने वनवास काल के दौरान ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में बिताए थे। महोत्सव में विदेशी कलाकारों द्वारा भी आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :  CG NEWS : भरोसे का सम्मेलन में CM बघेल ने ‘हमर सुघ्घर लईका अभियान’ का किया शुभारंभ

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, असम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ ही लगभग 10 राज्यों के रामायण दल महोत्सव में शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही विदेशी रामायण कलाकारों के द्वारा विशेष रूप से रामायण का आकर्षक मंचन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण एशियाई देशों में भी रामलीला के मंचन की परंपरा जीवित है, उन देशों के दल भी रामायण महोत्सव में शामिल होंगे।

कुमार विश्वास, मैथिली ठाकुर, बाबा हंसराज रघुवंशी, लखबीर सिंह लक्खा,  शंमुख प्रिया और शरद शर्मा की होगी प्रस्तुति

तीन दिवसीय इस वृहद आयोजन में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी होंगी। 1 जून को इंडियन आइडल फेम शंमुख प्रिया और सारेगम फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगे। वहीं 2 जून को मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा की संगीतमय प्रस्तुतियाँ होंगी। 3 जून को लोकप्रिय भजन गायिका मैथिली ठाकुर और देश के मशहुर कवि कुमार विश्वास की प्रस्तुति से रामभक्ति की धारा बहेगी।

प्रदेश की ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के रुप में किया जा रहा विकसित 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य शासन द्वारा राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत भगवान श्री राम के वनवास काल के दौरान यात्रा से जुड़े प्रदेश की ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के रुप में विकसित किया जा रहा है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक जहाँ-जहाँ प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं, उन स्थलों को पर्यटन के रुप में विकसित किया जा रहा है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : राममय होगा छत्तीसगढ़, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CGNEWS: Big success for soldiers: 3 lakh female deputy Naxalite commander arrested, involved in murder and arson incidents CG NEWS : जवानों को बड़ी सफलता : 3 लाख की महिला डिप्टी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, हत्या और आगजनी जैसे बड़ी घटनाओ में रही शामिल
Next Article Horoscope 22 May 2023 : मकर राशि वालों को मिलेगी तरक्की, कुंभ राशि वालों को मिल सकती है अच्छी ख़बर, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Latest News

Expensive Bikes: देखिए दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 2, 2025
CG BREAKING : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Foods Banned in Flight: हवाई यात्रा में नारियल क्यों है बैन? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Grand News लाइफस्टाइल June 2, 2025
CG NEWS : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?