Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा – उनके सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा – उनके सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/21 at 7:30 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।

 

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया। गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का उनका संक्षिप्त प्रवास आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

 

श्री बघेल ने कहा कि राजीव जी ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष 2020 में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में प्रति एकड़ 9 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) अंतरित की जा रही है। इसी प्रकार खेती किसानी में कृषि मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को राहत देेने के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़े समाप्त कर देश और प्रदेश में विकास के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

TAGGED: BIG NEWS, cg news, CM Baghel News, rajiv gandhi punyatitithi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, विधायक ने भेजवाया अस्पताल
Next Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 13.57 करोड़ रूपए का किया भुगतान GODHAN NYAY YOJNA : मुख्यमंत्री बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज जारी करेंगे 13.57 करोड़ रूपए, अब तक हो चुका है 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान

Latest News

CG NEWS : छग हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति नहीं ले सकता पत्नी की कॉल डिटेल, याचिका खारिज 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
CG NEWS : कुत्ते को बचाने के चक्कर में 17 साल के लड़के की मौत, तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी 
छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना July 16, 2025
 CG NEWS : युवती पर उछलकर गिरा सांप, कुछ देर के लिए हुई अचेत, सब्जी जलकर खाक
Grand News July 16, 2025
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?