Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद, शिक्षा के प्रति रुचि देखकर सीएम ने बीएससी की छात्रा को गिफ्ट किया लैपटॉप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद, शिक्षा के प्रति रुचि देखकर सीएम ने बीएससी की छात्रा को गिफ्ट किया लैपटॉप

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/22 at 6:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद, शिक्षा के प्रति रुचि देखकर सीएम ने बीएससी की छात्रा को गिफ्ट किया लैपटॉप
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद, शिक्षा के प्रति रुचि देखकर सीएम ने बीएससी की छात्रा को गिफ्ट किया लैपटॉप
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

कोरबा। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।

गृह स्वामी सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा

 

 

उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप

किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम साय टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान सुभाष के यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लिया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : मशहूर अभिनेता का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस, निजी अस्पताल में थे भर्ती
Next Article CG NEWS : Sian Jatan Clinic appreciated in National Ayush Mission Conclave, Secretary of Medical Education Department gave presentation in Conclave CG NEWS : नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव ने कॉन्क्लेव में दिया प्रस्तुतीकरण

Latest News

CG NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंग में रंगी, हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी
Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज किसका दिन बनेगा सुपरहिट? जानें शुक्रवार का राशिफल — प्रेम, धन और करियर का हाल!
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 28, 2025
Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?