Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : खून से लतपथ मिली लाश, लव ट्रायंगल में युवक की हत्या ! 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : खून से लतपथ मिली लाश, लव ट्रायंगल में युवक की हत्या ! 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/23 at 4:40 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : खून से लतपथ मिली लाश, लव ट्रायंगल में युवक की हत्या ! 
CG CRIME NEWS : खून से लतपथ मिली लाश, लव ट्रायंगल में युवक की हत्या ! 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले के छुरीकला वार्ड नंबर-12 में मंगलवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश मिली है। युवक के सिर पर धारदार हथियार(हंसिया) से वार करने के गहरे निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि लव ट्रायंगल में हत्या को अंजाम दिया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सुबह कुछ लोग जब टहलने के लिए निकले हुए थे, तो उन्होंने नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड नंबर- 12 में एक युवक की खून से लथपथ लाश देखी। लाश छुरी बस्ती के ही रहने वाले सुभाष देवांगन (36 वर्ष) की थी। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बिलासपुर से बुलाया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का जायजा लिया। शव के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार बरामद कर लिया है। घटनास्थल के पास मृतक की मोटरसाइकिल और पेट्रोल से भरा बोतल भी मिला है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।

प्रेमिका का पीछा छोड़ने तैयार नहीं था

मृतक के भाई रूपचंद देवांगन ने बताया कि सुभाष वाहन चालक का काम करता था। उसने बताया लव ट्रायंगल में हत्या हुई है। परिजन ने बताया कि वो मोहल्ले में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी किसी और से हो गई थी। इसके बाद भी वो प्रेमिका का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था।

 

मायके भेज दिया

पुलिस ने बताया कि गांववालों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक सुभाष प्रेमिका की शादी होने के बाद उसके ससुराल तक चला गया था। उसने सुसरालवालों को अपने और उनकी बहू के बीच के प्रेम संबंधों के बारे में बता दिया था, जिसके बाद युवती को उसके ससुरालवालों ने मायके भिजवा दिया। युवती की शादी 4 साल पहले हुई थी। ससुराल ले जाने को लेकर समाज की बैठक भी बैठी, लेकिन ससुरालवालों ने युवती को साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया था।

 

इधर गांववाले दबी जुबान में ये बात भी कह रहे हैं कि प्रेमिका का एक और युवक से भी प्रेम संबंध था, इसलिए हो सकता है कि लव ट्रायंगल में हत्या हुई हो। कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया है।

 

मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जाएगा, ताकि पता चल सके कि उसकी किन-किन लोगों से बात होती थी और आखिरी बार किससे बात हुई थी। पुलिस फिलहाल संदिग्ध महिला से पूछताछ कर रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TECHNOLOGY : इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द नजर आएगी Mahindra XUV700 कार, जाने इसके बेहतरीन फीचर
Next Article UPSC Exam Result 2023: UPSC exam result declared, she won in top 4, Ishita was top scorer UPSC Exam Result 2022 : यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित, टॉप 4 में इन्होंने मारी बाजी, इशिता रही टॉप स्कोरर 

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?