Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आवासीय हॉकी अकादमी के गीता यादव का ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन, CM और खेल और युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : आवासीय हॉकी अकादमी के गीता यादव का ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन, CM और खेल और युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/23 at 7:50 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर : CG NEWS : राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी से हॉकी खिलाड़ी कुमारी गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ के लिए किया गया है। कुमारी गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हजार रूपये दिए जायेंगे।

इन्हें भी पढ़ें : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के नेताओं को बुलाया गया दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे लेंगे बैठक 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गीता यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनकी यह उपलब्धि बाकी खिलाड़ियो को प्रेरणा देगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने गीता को बधाई दी और कहा की राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न खेल अकादमियों का निर्माण कर रही है। ताकी यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षण पाकर देश का नाम रोशन करें।

- Advertisement -
Ad image

खेलो इण्डिया नई दिल्ली द्वारा 16 से 20 मई 2023 तक एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था। राजनांदगांव में आयोजित वेस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से नेशनल टीम की सदस्य रही कुमारी गीता यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर हॉकी की प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी कु. गीता यादव का चयन खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिए किया गया। बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी संचालित हैं। यहां पर आधुनिक प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के आधार पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक्सीलेंस सेंटर की मान्यता दी गई है।

- Advertisement -

इस अकादमी में 95 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं। जिसमें हॉकी में 57, तीरंदाजी में 12 एवं एथलेटिक्स में 26 खिलाड़ी शामिल हैं। कुमारी गीता यादव की इस उपलब्धि पर खेल सचिव नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, बिलासपुर अकादमी के हेड कोच विकास पॉल, हेड परफॉमेंस मैनेजर सहित सभी अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : आवासीय हॉकी अकादमी में गीता यादव का ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GT VS CSK, IPL 2023 Qualifier 1 GT VS CSK, IPL 2023 Qualifier 1 : गुजरात बनी टॉस की बॉस, पहले बैटिंग करेगी धोनी की सुपरकिंग्स, प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
Next Article RAIPUR NEWS : गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर सिक्ख धर्म के लोगों ने किया शरबत और प्रसाद वितरण

Latest News

CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
CG NEWS : सेंट्रल जेल से कैदी फरार, 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
CG NEWS : IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक, कहा – नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
CG NEWS : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, चालक फरार 
छत्तीसगढ़ जशपुर दुर्घटना June 9, 2025
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
CG NEWS : शराब कोचियों ने सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?