Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा, गोठान, पीएससी और झीरम के मुद्दे पर उठाये सवाल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BJPGrand Newsछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

CG NEWS : भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा, गोठान, पीएससी और झीरम के मुद्दे पर उठाये सवाल…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/24 at 7:06 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अनुमान तो था, लेकिन यह घोटाला इतना बड़ा होगा, इसकी हमें भी कल्पना नहीं थी। शुरुआती आकलन में अनुसार इस योजना में 1300 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी गई है, यह आगे इससे भी बड़ा घोटाला है। अगर इनके फ्लैगशिप योजना के साथ ऐसा हुआ है तो आप अन्य योजना की कल्पना कर सकते हैं। कांग्रेस यह घोटाला पकड़े जाने पर अभिमान अभियान चला रही है, हर घोटाला कांग्रेस के लिए अभिमान ही होता है, पर छत्तीसगढ़ शर्मसार है कांग्रेस के घोटालों से।

Contents
झीरम मामले में कहाराष्ट्रीय रामायण आयोजन पर कहा –

 

- Advertisement -
Ad image

 

जहां तक गौ माता का सवाल है तो इस मामले में संसद कूच कर रहे गोभक्त संतों को गोलियों से भून देने वाली कांग्रेस, दक्षिण में बक़ायदा गौ हत्या कर उसका मांस प्रदर्शनी लगा कर खाने वाले लोग अगर आज अपना गौ प्रेम दिखा रहे, तो और क्या कहा जा सकता है? ऐसे घोटालों से छत्तीसगढ़ शर्मिंदा है। गौठान के नाम पर भूपेश बघेल की सरकार ने घोटालों की पराकाष्ठा पार कर दी है। भूपेश बघेल ने दावा किया था कि प्रत्येक गौठान में 19 लाख रूपए का खर्चा किया गया है। हमने भी गौठान देखे। प्रदेश के हर जिले में सभी गौठानों का दौरा किया। उसी निरीक्षण में भूपेश बघेल के झूठों का पर्दाफाश हो गया। वहीं खामियां को ग्रामीण गिना रहे थे, आज प्रदेशवासियों और मीडिया के साथियों ने भी देख लिए है।

 

पीएससी घोटाले पर अरुण साव ने कहा कि पीएससी घोटाले ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य और उनका आत्मविश्वास तोड़ कर रख दिया है। लोक सेवा आयोग जैसी संस्था पर भरोसा की बदौलत ही लाखों युवा अपनी जवानी समर्पित कर देते हैं, उनका विश्वास जिस तरह टूटा है, यह काफी खतरनाक है। जैसा भाई भतीजावाद किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ इससे शर्मसार है। भाजपा लगातार युवाओं की इस पीड़ा को सदन से लेकर सड़क पर उठा रही है। हम संवैधानिक समेत अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। इस घोटाले के खिलाफ युवाओं के संघर्ष को हम अंजाम तक पहुँचायेंगें।

 

झीरम मामले में कहा

जिस तरह भूपेश बघेल इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष रहने से लेकर आजतक झूठ फैला रहे हैं, जैसी बयानबाज़ी कर रहे हैं, उससे यह कहने को विवश हैं कि कांग्रेस खुद सच को छुपाना चाहती है हम पूरी ज़िम्मेदारी के साथ यह बात कह रहे हैं,आख़िर जिस झीरम का सबूत जेब में होने का भूपेश दावा करते थे, वह सबूत कहां छोड़ आये हैं किसे दे आये, कहां छिपायें है, यह बड़ा सवाल है।

 

राष्ट्रीय रामायण आयोजन पर कहा –

 

कालनेमि ने भी राम-राम बोला था, लेकिन राम भक्ति के लिए नहीं, बल्कि हनुमान का मार्ग रोकने के लिए। कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठना लाजिमी है। क्योंकि, रामसेतु के अस्तित्व को नकारा, भगवान राम को काल्पनिक बताया। श्रीराम मंदिर का विरोध किया। छत्तीसगढ़ में उस भगवा ध्वज का अपमान जिसे भगवान राम अपने रथ पर लगाते थे। हिन्दु संस्कृति का विरोध करने वाले को कांग्रेस का समर्थन। हिन्दु समाज के युवा भुनेश्वर साहू की हत्या पर उन्हें न्याय न मिलना।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, ग्रैंड न्यूज़, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : One day workshop on 'Strengthening School Education in Chhattisgarh, Issues and Challenges' organized RAIPUR NEWS : ‘स्ट्रेनथिंग स्कूल एजुकेशन इन छत्तीसगढ़, इश्यू एंड चैलेंजेस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Next Article RAIPUR VIDEO : भाटागांव बस स्टैंड में तीन महिलाओं और एक युवती के बीच जमकर मारपीट, देखें वीडियो

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?