Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Yogini Ekadashi 2023 : इस दिन मनाई जाएगी योगिनी एकादशी, जाने पूजा करने की विधि और कथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Yogini Ekadashi 2023 : इस दिन मनाई जाएगी योगिनी एकादशी, जाने पूजा करने की विधि और कथा

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/05/24 at 5:06 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
Indira Ekadashi 2021: इंदिरा एकादशी के व्रत से मिलती है पितरों को मुक्ति, जानें व्रत और पूजन की विधि
Indira Ekadashi 2021: इंदिरा एकादशी के व्रत से मिलती है पितरों को मुक्ति, जानें व्रत और पूजन की विधि
SHARE

Yogini Ekadashi 2023:हिंदू पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण व्रत में से एक है। इस दिन श्री हरि नारायण भगवान की पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं। सभी पापों का नाश होता है और दुख दर्द दूर होते हैं। बीमारियों से मुक्ति मिलती है और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस व्रत को कोई भी रख सकता है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून 2023 को दिन रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Contents
एकादशी शुभ मुहूर्तविधियोगिनी एकादशी व्रत की कथा
- Advertisement -

एकादशी शुभ मुहूर्त

13 जून सुबह 09:28 मिनट प्रारंभ, 14 जून सुबह 08: 28 मिनट समाप्त।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून, 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा।

- Advertisement -

योगिनी एकादशी पारण मुहूर्त, 15 जून, गुरुवार सुबह 05:22 से 08:10।

- Advertisement -

विधि

योगिनी एकादशी के दिन प्रात उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान को फल-फूल अर्पित करें और सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ व आरती करें। भगवान विष्णु की अनुकंपा से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। वहीं माता लक्ष्मी की कृपा से धन के भंडार भरेंगे।

योगिनी एकादशी व्रत की कथा

मान्यता है कि अलकापुरी में कुबेर नाम के राजा थे। वह भगवान शिव क अनन्य भक्त थे और प्रतिदिन शिव की पूजा किया करता था। राजा कुबेर का माली हेम रोज पूजन के लिए फूल लेकर आता था। उसकी पत्नी का नाम विशालाक्षी था। एक दिन वह फूल लेकर आया, लेकिन पत्नी की सुंदरता के वशीभूत होकर पूजन के फूलों की तरफ में ध्यान न दे सका। उधर राजा पूजा के लिए फूल की प्रतीक्षा करता रहा। जब माली नहीं आया, तो राजा ने सैनिकों को उसका पता लगाने को कहा। सैनिक उस माली को राजा के पास लेकर पहुंचे। राजा ने गुस्सा होते हुए हेम को कोढ़ी होने का श्राप दिया और पत्नी वियोगी होने का भी श्राप दे दिया। श्राप के प्रभाव से हेम माली भटकता रहा और एक दिन दैवयोग से मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम जा पहुंचा। ऋषि ने अपने योग बल से उसके दुखी होने का कारण जान लिया। तब उन्होंने उसे योगिनी एकादशी का व्रत करने को कहा। व्रत के प्रभाव से हेम माली का कोढ़ समाप्त हो गया और उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई।

TAGGED: 2023 yogini ekadashi, ekadashi, Ekadashi 2023, ekadashi july 2023, ekadashi kab hai, ekadashi kab ki hai, mohini ekadashi 2023, yogini ekadashi, yogini ekadashi 2022, Yogini Ekadashi 2023, yogini ekadashi 2023 date, yogini ekadashi 2023 in hindi, yogini ekadashi 2023 kab hai, yogini ekadashi kab hai, yogini ekadashi katha, yogini ekadashi ki kahani, yogini ekadashi ki katha, yogini ekadashi puja vidhi, yogini ekadashi vrat, yogini ekadashi vrat katha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Joe Biden Murder Plan : प्रेसिडेंट जो बाइडेन को मारने 6 महीने से प्लान बना रहा था भारतीय मूल का लड़का Joe Biden Murder Plan : प्रेसिडेंट जो बाइडेन को मारने 6 महीने से प्लान बना रहा था भारतीय मूल का लड़का
Next Article CG CRIME NEWS : थाने में जब्त सामान पर करते थे हाथ साफ, दो आरक्षकों को SP ने किया निलंबित 

Latest News

India-Pakistan War : भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया 
India-Pakistan War : भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय May 8, 2025
CG NEWS: जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले - CG को नई पहचान मिलेगी
CG Film City Project : प्रदेश में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, बोले – CG को नई पहचान मिलेगी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 8, 2025
CG NEWS: समाधान शिविर में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे
Grand News छत्तीसगढ़ May 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?