Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : झीरम घाटी हत्याकांड की बरसी पर भ्रष्टाचार से मुक्त बस्तर बनाने को लेकर ‘आप’ ने जगदलपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

CG NEWS : झीरम घाटी हत्याकांड की बरसी पर भ्रष्टाचार से मुक्त बस्तर बनाने को लेकर ‘आप’ ने जगदलपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/26 at 4:50 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आम आदमी पार्टी द्वारा गुरुवार को झीरम घाटी हत्याकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने और भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, भय मुक्त बस्तर के लिए दंतेश्वरी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा दंतेश्वरी मंदिर से लेकर कोतवाली चौक तक निकाली गई। कोतवाली चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन के दौरान प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, लोकसभा अध्यक्ष समीर खान, लोकसभा सचिव तरुणा साबे बेदरकर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, जिला सचिव जगमोहन बघेल, जिला कोषाध्यक्ष दंतिराम पोयम, समेत पदाधिकारी शामिल हुए। जिसकी जानकारी आप मीडिया सेल ने दी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर कहा कि 2018 में चुनाव के दौरान भूपेश बघेल ने कहा था कि सबूत हमारे जेब में है। 5 साल सरकार में रहे, लेकिन वो सबूत जेब से बाहर नहीं निकला। आज वे कह रहे हैं कि एनआईए ठीक से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछते हुए कहा, अगर एनआईए जांच नहीं कर रही है तो आप हाथ पर हाथ धरकर क्यों बैठे हैं? आपकी चुप्पी का कारण क्या है? अगर आप इस जांच को नहीं करा सकते थे, तो 2018 के मेनिफेस्टो में रखा क्यों था? किस मुंह से आप 2023 में बस्तर समेत प्रदेश में वोट मांगने जाएंगे? मुख्यमंत्री आपको बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोग माफ करने वाले नहीं हैं।

- Advertisement -

संजीव झा ने कहा, हम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब के अनुयायी हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि समाज समानता आए। इसलिए हमारा काम है गरीबी और अमीरी के बीच का अंतर खत्म करना। उन्होंने कहा, आज संविधान पर खतरा है। दिल्ली सरकार पर खतरा है। केंद्र सरकार चुनी हुई सरकार की शक्ति को छीनने की साजिश कर रही है। संविधान से छेड़छाड़ करने की साजिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने बहुत लूट की, लेकिन अब प्रदेश में जनता की सत्ता होगी और जनता अपनी सरकार बनाएगी। जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में इतिहास रचा गया, उसी तरह से छत्तीसगढ़ में भी इतिहास रचा जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश व जिला के मुख्य पदाधिकारियों के साथ जगदलपुर सोशल मीडिया अध्यक्ष धीरज जैन,सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर लीना साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,तरुण सेन,सोनुराम कश्यप,सुखमन कोहरामी,भानुमति बघेल,मधुसूदन,चांद राव,फूलमति कुड़ियाम, चन्द्रिका सिंह,सुकलुराम,उत्तम ,शिवा स्वर्णकार,श्यामलाल सोनी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CG NEWS जगदलपुर, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, जगदलपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ‘हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा, जिला अस्पतालों में 120 और सीएचसी के लैब में 60 तरह की जांच CG NEWS : ‘हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा, जिला अस्पतालों में 120 और सीएचसी के लैब में 60 तरह की जांच
Next Article  CG NEWS : मुख्यमंत्री ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया – स्व सहायता महिला समूह

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?