Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया – स्व सहायता महिला समूह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

 CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया – स्व सहायता महिला समूह

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/26 at 4:55 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 CG NEWS : मुख्यमंत्री ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया
 CG NEWS : मुख्यमंत्री ने हमें रोजगार ही नहीं दिया, हमें उद्यमी भी बना दिया
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : पहले हम पूरी कुशलता और दक्षता से घर चलाते थे लेकिन अब उद्योग भी चला रहे है….यह कहना है आत्मविश्वास से लबरेज जय भारत स्व सहायता महिला समूह की सदस्य आरती धीवर का। वे कहती हैं कि महिलाओं की कुशलता और दक्षता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझा है और हमें मौका दिया है खुद को साबित करने का। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा योजना शुरू कर हमें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिलासपुर जिले के ग्राम अकलतरी की महिलाएं इन दिनों विश्वास से भरी हुई है। वे रोजगार मांगने नहीं जा रही हैं, वे लोगों को रोजगार दे रही है। रीपा से उनका सपना सच हुआ है। उन्होंने ऐसे क्षेत्र में अपना काम आरंभ किया है, जहां मांग ज्यादा थी लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। यह क्षेत्र था केटल फीड का। ग्राम अकलतरी की महिलाओं ने इसका उद्यम डाला और आर्डर इतना आ गया कि उनके पास काम ही काम है। ग्रामीणों इलाकों में विकास की बयार बह रही है। महिलाओं और युवाओं के सपने अब हकीकत में तब्दील हो रहे हैं। आरती धीवर के साथ-साथ समूह की अन्य 7 महिलाएं इस गतिविधि से जुड़ी हुई है।

अब शहरों से ही नहीं, रीपा के चलते गांव से भी तैयार हो रहे हैं उद्यमी

 

अकलतरी ग्राम में रीपा के तहत पशु आहार निर्माण इकाई की स्थापना की गई है। क्षेत्र के दूध उत्पादक पशु पालकों द्वारा पशु आहार की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संचालित इस गतिविधि से ग्रामीणों महिलाओं को रोजगार मिला है। पशुपालन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में समूह द्वारा उच्च गुणवत्ता के संतुलित पशु आहार निर्माण का कार्य प्रारंभ कर क्षेत्र के पशुपालकों को बिक्री की जा रही है। अब तक इन महिला समूह द्वारा 172 क्विंटल पशु आहार का निर्माण किया गया है, जिसमें 4 लाख 30 रूपये की बिक्री कर ली है। वर्तमान में 100 क्विंटल पशु आहार का आर्डर भी प्राप्त हुआ है। इस यूनिट में मकई दलिया, गेहूं दलिया, कपास खली, कोड़ा खली, कैलशियम एंड विटामिन पाउडर, सरसों खली तथा गुड़ का सीरा आदि मिलाकर पशु आहार तैयार किया जाता है। इस यूनिट की प्रतिमाह निर्माण क्षमता 4 सौ से 15 सौ क्विंटल है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 मई को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अकलतरी रीपा में संचालित गतिविधियों की सराहना भी की थी। रीपा ने ग्रामीण महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर किया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : झीरम घाटी हत्याकांड की बरसी पर भ्रष्टाचार से मुक्त बस्तर बनाने को लेकर ‘आप’ ने जगदलपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
Next Article CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे शराब की दुकानें, मांस मटन की दुकानों पर भी प्रतिबंध, स्कूलों और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी  CG BIG BREAKING : बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई जिलों के SP, देखें पूरी लिस्ट 

Latest News

CG NEWS: जांजगीर-चांपा में SBI बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस और सायबर टीम की तत्परता से बड़ा अपराध टल गया।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 26, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
CG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: “रायगढ़ में बड़ी चोरी: बुटीक से 40 लाख की नगदी और जेवरात ले उड़े चोर”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?