Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: संस्कृति मंत्री ने राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा – राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में रामायण मानस मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS: संस्कृति मंत्री ने राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा – राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में रामायण मानस मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/05/27 at 10:05 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मंत्री  भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन वा मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

- Advertisement -

read more : CG NEWS : कबीरधाम के नए एसपी अभिषेक पलव ने संभाला पदभार, डॉ लाल उमेद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंत्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार रामायण मानस मंडली के जरिए प्रदेश में भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने काम, अपनी संस्कृति अपनी बोली- भाषा अपने प्रदेश पर अभिमान हो, यह गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर भगवान श्री राम के द्वारा वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में की गई यात्रा से जुड़े स्थलों को संजोने के लिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ योजना शुरू की है। योजना के तहत सीतामढ़ी हर-चौका से लेकर दंडकारण्य के अनेक स्थलों को चिन्हित कर उनको विकसित किया जा रहा है।

- Advertisement -

भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है

- Advertisement -

मंत्री  भगत ने कहा कि भगवान श्री राम मानव अवतार के रूप में अनेक कष्ट सहे हैं, उनके जीवन का एक-एक पल हमारे लिए अनुकरणीय है। भगवान श्रीराम ने साधारण मनुष्य के रूप में भी मर्यादाओं का पूर्णतः पालन किया। इसीलिए भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है।कार्यक्रम को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की सेवा के साथ-साथ सनातन धर्म और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। रामायण मंडलियोें को आज राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस दुर्लभ ग्रंथ है जो हमारे जीवन को स्पर्श करता है, वह जन-जन तक पहुंचे, यह हमारा कर्तव्य है।

विदेशी रामायण मंडली के कलाकारों का मंचन भी महोत्सव का आकर्षण रहेगा

संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय ने कहा कि इस पवित्र आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। ऐसे आयोजन से एक दूसरे की संस्कृति को समझने-जानने का अवसर हमें मिलता है। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन विगत 3 वर्षों से किया जा रहा ह,ै यह तीसरा आयोजन है। इस वर्ष यह आयोजन राष्ट्रीय स्वरूप में किया जा रहा है। पहले साल शिवरीनारायण, दूसरे साल राजिम और इस वर्ष रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता में मानस मंचन के साथ-साथ झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा विदेशी रामायण मंडली के कलाकारों का मंचन भी महोत्सव का आकर्षण रहेगा।

TAGGED: @RAIPUR, # Chief Minister Bhupesh Baghel, #bhilaikibhalai, #bhupeshbaghel, #bhupeshbaghelinc, #chhattisgarhgovernment, #chhattisgarhiya, #Chief Minister Baghel, #congressparty, #development, #devendrayadavfc, #foundationday, #indiannationalcongress, #mohanmarkam, #plpunia, #progress, #rajivgandhi, #republicday, #sanvidhan, #soniagandhiji, CG BREAKING, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarhcongress, cm baghel, congress, gandhiji, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INC, INDIA, news, NSUI, POLITICAL, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कबीरधाम के नए एसपी अभिषेक पलव ने संभाला पदभार, डॉ लाल उमेद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत  CG NEWS : कबीरधाम के नए एसपी अभिषेक पलव ने संभाला पदभार, डॉ लाल उमेद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 
Next Article Who Proposed Salman Khan : कौन है वो खूबसूरत बला जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज ? सुंदरता में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती है टक्कर  Who Proposed Salman Khan : कौन है वो खूबसूरत बला जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज ? सुंदरता में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती है टक्कर 

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?