Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ram Siya Ram Song : सिनेमा घरों रिलीज हो गया आदिपुरुष का ‘राम सिया राम’ गाना, सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशमनोरंजनसामाजिक

Ram Siya Ram Song : सिनेमा घरों रिलीज हो गया आदिपुरुष का ‘राम सिया राम’ गाना, सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/29 at 4:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। Ram Siya Ram Song : फिल्म आदिपुरुष की रिलीज को लेकर फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। पहले तो ये मूवी मॉडर्न तरीके से दिखाए जाने के चलते काफी विवादों में रही। लेकिन आदिपुरुष के गानों ने सभी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसी बीच ‘आदिपुरुष’ का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ आज रिलीज हो गया है। आज रिलीज हुए इस गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। गाने में राम और सीता के प्रेम से लेकर विरह तक को दर्शाया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

- Advertisement -
Ad image

आदिपुरुष का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक ने कमाल कर दिया है। और इस गाने को एक घंटे में 1. 3 M व्यूज मिल चुके हैं। जो कि अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

- Advertisement -

‘राम सिया राम’ गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को सचेत-परम्परा ने गाया है। साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन की जोड़ी ने दिया है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति पर फिल्माया गया है। गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है।

- Advertisement -

फिल्म का यह गाना पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया गया है। इस गाने के रिलीज की जानकारी कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आदिपुरुष की आत्मा राम सियाराम।’ बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘जय श्री राम’ की गूंज से भरा कमेंट बॉक्स

टी सीरीज की ओर से यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज किया गया है. गाने के साथ लिखा गया है, ‘राम से रूठे, राम से माने, राम सिया राम, सियाराम, जय जय राम’. गाने को देखने के लिए सुबह से ही फैंस के बीच उत्सकुता नजर आ रही थी. जैसे ही गाना रिलीज हुआ फैंस ने कमेंट बॉक्स में ‘जय श्री राम’ लिखना शुरू कर दिया.

इस गाने पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। दोनों का लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीराम के रूप में प्रभास और सीताजी के रूप में कृति….परफेक्ट मैच है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवित्रता और खूबसूरती आंखों में झलक रही है। शानदार गाना।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह गाना मैं लगातार सुन रहा हूं, यह बहुत सुकून देने वाला गाना है।

TAGGED: ‘राम सिया राम’, # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Ram Siya Ram Song, आदिपुरुष, कृति, प्रभास, प्रभास और कृति, फिल्म आदिपुरुष, रिलीज हो गया आदिपुरुष का ‘राम सिया राम’ गाना, लीड स्टार्स प्रभास और कृति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट CG BREAKING NEWS : बीजेपी को लगा बड़ा झटका, दर्जनभर कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
Next Article Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today : खुशखबरी : सोने-चांदी खरीददारों की चमकी किस्मत, इतने रुपया सस्ता हुआ गोल्ड

Latest News

CG NEWS : निलंबित होने के बाद भी बाज नहीं आए शिक्षक, स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए, सख्त कार्रवाई की हो रही मांग 
छत्तीसगढ़ बालोद June 24, 2025
SPORTS NEWS : पिकल बॉल चैंपियनशिप लीग के ऑक्शन संपन्न, 6 टीम के 60 खिलाड़ी ले रहे भाग, विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख 
Grand News June 24, 2025
जब बच्चों के बीच पहुँचे मामा, शाला प्रवेशोत्सव बना खुशियों का पर्व,पार्षद छगन का स्नेह पाकर बच्चों के चेहरे खिले,पारिवारिक माहौल में शिक्षा का संदेश — शिक्षा ही बच्चों का सबसे बड़ा उपहार”
Grand News June 24, 2025
जंगल में 5 किमी गश्त कर फॉरेस्ट्री के छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, चारागाह विकास कार्य, पेट्रोलिंग ऐप और चौक शील पहाड़ी की मान्यताओं से अवगत हुए छात्र
Grand News June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?