Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: World Milk Day 2023 : इस दिन मनाया जायेगा वर्ल्ड मिल्क डे, जाने इसके बारे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

World Milk Day 2023 : इस दिन मनाया जायेगा वर्ल्ड मिल्क डे, जाने इसके बारे में

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/05/31 at 4:55 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

World Milk Day 2023: दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बड़े-बूढ़ों से लेकर डॉक्टर्स तक हर कोई दूध पीने की सलाह देते हैं। कैल्शियम से भरपूर दूध शरीर के संपूर्ण विकास के लिए काफी जरूरी होता है। दूध के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद से डेयरी उद्योग से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जागरूकता और समर्थन को बढ़ावा देना है। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं वर्ल्ड मिल्क डे के इतिहास और इसके महत्व के बारे में-

Contents
वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास क्या है?वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य क्या है?क्या है वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीमकब मनाया जाता है नेशनल मिल्क डे?क्या है श्वेत क्रांति?
- Advertisement -

वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास क्या है?

डेयरी उद्योग को पहचानने और दूध से मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2001 में हुई, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की। मौजूद समय में दुनियाभर के कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य क्या है?

मिल्क डे मनाने का लक्ष्य लोगों को इसके लाभ और महत्व समझाने के साथ ही उन्हें यह बताना भी था कि दूध कैसे स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और समुदायों को लाभ पहुंचाता है। इसके बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ही हर साल इस दिन को मनाया जाता है। एफएओ के अनुसार, करीब छह अरब लोग डेयरी उत्पादों का उपभोग करते हैं। इतना ही नहीं डेयरी व्यवसाय एक अरब से अधिक लोगों को आजीविका चलाने में मदद करता है।

- Advertisement -

क्या है वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम

किसी भी खास मकसद के साथ मनाए जाने वाले इन दिनों के लिए हर साल कोई खास थीम भी तय की जाती है। वर्ल्ड मिल्क डे के लिए भी हर साल एक थीम डिसाइड की जाती है। बात करें इस साल की थीम की, तो इस साल इस दिन का मकसद इस बात पर प्रकाश डालना होगा कि पौष्टिक आहार और आजीविका देते हुए यह कैसे यह एनवायरमेंट फूटप्रिंट्स को कम कर रही है।

- Advertisement -

कब मनाया जाता है नेशनल मिल्क डे?

दुनियाभर में जहां 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है, तो वहीं भारत में हर साल नेशनल मिल्क डे 26 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में इस दिन को डॉक्टर वर्गीज कुरियन का जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत में श्वेत क्रांति (White Revolution) का जनक भी कहा जाता है। उन्हें ‘मिल्क मैन’ के नाम से भी जाना जाता है।

क्या है श्वेत क्रांति?

कुरियन ने साल 1970 में श्वेत क्रांति की शुरुआत की थी। इसका मकसद भारत में दूध के उत्पादन को बढ़ावा देना था। साल 1965 से लेकर 1998 तक डॉक्टर वर्गीज कुरियन नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने देश के हर कोने तक दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश की। उनकी इसी कोशिश की बदौलत आज भारत आज दुनिया में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाले देशों में से एक बन चुका है।

TAGGED: about world milk day, drawing on world milk day, essay on world milk day, happy world milk day 2023, how to draw world milk day, milk day 2023, short speech on world milk day, world milk day, world milk day 1st june, world milk day 2021, world milk day 2022, world milk day 2023, world milk day drawing, world milk day drawing easy, world milk day drawing poster, world milk day few lines, world milk day status, world milk day 🌏
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime News : दोस्त की बहन को घर पर अकेला पाकर युवक ने किया रेप, फिर बार बार धमकी देकर बुझाता रहा हवस, आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, शोर मचाने पर पति-पत्नी को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार ने ली जान : ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में लिया, एक आरक्षक की मौके पर मौत, दूसरा घायल CG ACCIDENT NEWS : शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, घर में पसरा मातम

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?