Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: National Ramayana Festival: रामकथा की बहेगी भावधारा: मुख्यमंत्री बघेल आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में करेंगे शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

National Ramayana Festival: रामकथा की बहेगी भावधारा: मुख्यमंत्री बघेल आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में करेंगे शुभारंभ

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/06/01 at 7:33 AM
Veena Chakravarty
Share
5 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 जून को अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इसका शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी।

- Advertisement -

Read more :CG BREAKING : डैम से 21 लाख लीटर पानी बहाने के मामले में तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज, तहसीलदार ने की थी शिकायत 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इन रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिलेगी। रामायण के अरण्य काण्ड पर रामायण दलों की प्रतियोगिता प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। रामलीला मैदान में तीन दिनों तक रामकथा की अविरल भावधारा बहेगी। इस राष्ट्रीय महोत्सव में केरल, कर्नाटक, ओड़िसा, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रामायण दल शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ से भगवान श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे।

- Advertisement -

‘‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘‘ के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री 

- Advertisement -

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पंडितों, पुरोहितों और स्थानीय कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में आमंत्रित विदेशी तथा अन्तर्राज्यीय कलाकारों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा। ‘‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘‘ के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत करेंगे।

प्रथम दिवस का आकर्षण: कंबोडिया के रामायण दल की प्रस्तुति

 

आयोजन के प्रथम दिवस दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जसगीत गायक देवेश शर्मा प्रस्तुति देंगे। शाम 4.30 बजे से 5 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 5.15 बजे अन्तर्राज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। भजन संध्या में रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार सण्मुख प्रिया (इंडिययन आइडल) तथा रात्रि 9 बजे से 10.30 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार शरद शर्मा (सा रे गा मा) द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

दूसरे दिन का आकर्षण: बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति

 

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन का मंचीय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में दोपहर 2.15 बजे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा तथा दोपहर 2.30 से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता में 8 राज्यों झारखण्ड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओड़िसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। भजन संध्या में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक लखबीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे।

 

तीसरे दिन का आकर्षण: इंडोनेशिया के रामायण दल की प्रस्तुति  

 

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्य केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6.30 बजे 7 बजे तक केलो महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह की बहनें गोबर निर्मित दिये से दीपदान करेंगी। रात्रि 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

TAGGED: @RAIPUR, # Chief Minister Bhupesh Baghel, #bhilaikibhalai, #bhupeshbaghel, #bhupeshbaghelinc, #chhattisgarhgovernment, #chhattisgarhiya, #Chief Minister Baghel, #congressparty, #development, #devendrayadavfc, #foundationday, #indiannationalcongress, #mohanmarkam, #plpunia, #progress, #rajivgandhi, #republicday, #sanvidhan, #soniagandhiji, CG BREAKING, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarhcongress, cm baghel, congress, gandhiji, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INC, INDIA, news, NSUI, POLITICAL, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Horoscope 1 June 2023 :कैसा रहेगा जून का पहला दिन, कुंभ राशि वालों की परेशानियां होंगी कम, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Next Article Raipur News : विश्व बाल सुरक्षा दिवस आज: बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है- मुख्यमंत्री बघेल

Latest News

CG : पिकअप और कार की जोरदार टक्कर से मुर्गियों से भरी वाहन पलटी, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
CG : पिकअप और कार की जोरदार टक्कर से मुर्गियों से भरी वाहन पलटी, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG BREAKING : भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन स्थगित, सुरक्षाबलों को वापस बुलाया गया मुख्यालय
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर May 10, 2025
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
CG NEWS : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान
Grand News गरियाबंद May 10, 2025
CG NEWS : वन मंत्री के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क बांट रही पौधा
छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?