Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पत्नी ने पिता के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस को गुमराह करने लाश को रेलवे ट्रेक पर फेंका, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पत्नी ने पिता के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस को गुमराह करने लाश को रेलवे ट्रेक पर फेंका, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/02 at 1:30 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : न्यायधानी में पुलिस ने रिश्तों का कत्ल के सनसनीखेज मामले पर से पर्दा उठाया हैं। यहां कोटा क्षेत्र के कलमीटार रेल्वे स्टेशन के पास मिले 30 वर्षीय युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोटा थाना क्षेत्र का मामला।

गौरतलब हैं कि 27 मई को कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना की जानकारी रेलवे कर्मचारियों ने कोटा पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि मृतक के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या किया गया है। मौका ए वारदात से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए वारदात से जुड़े कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसी कारण पुलिस की जांच आगे नही बड़ पा रही रही थी।

- Advertisement -
Ad image

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बहू… सास ने देखा… तो उतार दिया मौत के घाट

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करने के लिए सभी सरहदी थानों में तस्वीर भेजी गई थी। इसी दौरान मृतक युवक के कपड़ों की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को उसके जेब में रेस्टारेंट संचालक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने रेस्टारेट संचालक से पूछताछ शुरू की। तब पता चला कि युवक को अंतिम बार मंगला चौक स्थित रेस्टारेंट में देखा गया था। पूछताछ में पता चला कि वह वहां काम मांगने के लिए गया था।

- Advertisement -

पुलिस ने दोबारा रेस्टोरेंट व आसपास के कैमरों की बारीकी से जांच की तो पता चला कि होटल के बाहर युवक करीब दो घंटे तक घूम रहा था। वह होटल के महिला कर्मचारी दुर्गा सिंगरौल से भी मिलकर बातचीत करते हुए दिखा। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसे मृतक का फोटो दिखाया। तब महिला ने युवक की पहचान अपने पति योगेश्वर सिंगरौल के रूप में की। वह मूलतः मुंगेली जिले के पथरिया का रहने वाला था और सरकंडा के डबरीपारा में रहता था। पूछताछ में महिला ने पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए पति से तीन साल से अलग रहने की बात कही। लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया, तब आरोपी दुर्गा सिंगरौल ने बताया कि पति से अलग रहने के बाद भी वह उसके चरित्र पर शक करता था। आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता था। उसकी प्रताड़ना से वह काफी तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने पति को रास्ता से हटाने के लिए योजना बनाई।

रामावतार अपने साथी विनोद सिंगरौल एवं लखन साहू के साथ मिलकर होटल के पास से योगेशवर सिंगरौल को मारपीट कर हाथ बांधकर बाइक से ग्राम मोछ ले गए। फिर उसकी पिटाई करते हुए तिफरा निवासी लाल उर्फ विशम्भर लोनिया को बुलाकर दो बाइक में अपने साथियों के साथ योगेशवर सिगरौल कलमीटार रेल्वे स्टेशन के पास ले गए। वहां भी उसकी जमकर पिटाई की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। महिला के इस खुलासे के बाद पुलिस ने रामावतार व उसके अन्य साथियों को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने पूछताछ में योगेश्वर की हत्या कर लाश को खींच कर रेलवे ट्रैक में फेंकने की जानकारी दी। हत्या को हादसा या आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। लेकिन मृतक की लाश रेलवे ट्रैक पर देखते ही लोको पायलट ने दूर से ही ट्रेन को रोक दिया था। इसके बाद लोको पाॅयलट ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी। यही वजह है कि पुलिस शुरूआती जांच से ही इसे हत्या मानकर जांच कर रही थी और मृतक की पहचान होते ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाकर मृतक की पत्नी उसके ससुर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

TAGGED: # latest news, CG CRIME NEWS, CG CRIME NEWS बिलासपुर, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, बिलासपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के अफसरों के वाहनों पर किया कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला, कर्मचारियों को बनाया बंधक…
Next Article CG POLITICAL NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गाँधी को सबसे बड़ा नेता, कहा बीजेपी भी मानती है…

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?