Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : एनीकट का गेट खोलने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, टाइमकीपर और वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस जारी, 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : एनीकट का गेट खोलने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, टाइमकीपर और वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस जारी, 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/03 at 5:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : एनीकट का गेट खोलने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, टाइमकीपर और वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस जारी, 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : जल संसाधन विभाग ने विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजनांदगांव जिले के मोहारा एनीकट के पांच गेट खोले जाने की घटना पर बसंतपुर थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। जल संसाधन संभाग के टाइमकीपर एवं नगर निगम के वॉचमैन को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। मोहारा एनीकट में अभी 74 प्रतिशत जल भराव है जो राजनांदगांव शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ने घटना की जांच प्रतिवेदन में बताया है कि विगत 31 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोहारा एनीकट के पांच गेट खोल दिए गए थे। गेट खोले जाने के पूर्व मोहारा एनीकट में 1.26 मिलियन घनमीटर जल का भराव था। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गेट खोले जाने पर लगभग 4-5 घण्टा गेट से पानी बह गया जिससे एनीकट में लगभग 15 सेंटीमीटर पानी का स्तर कम हो गया एवं लगभग 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी बह गया। जल संसाधन विभाग को गेट खोले जाने की सूचना मिलते ही तत्काल गेट को बंद करा दिया गया था।

 

कार्यपालन अभियंता ने जांच प्रतिवेदन में बताया है कि एनीकट के गेट की एक चाबी जल संसाधन संभाग, राजनांदगांव के संबंधित कर्मचारी टाइमकीपर एवं एक चाबी राजनांदगांव नगर निगम के कर्मचारी वॉचमैन के पास रहती है। इन दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा घटना के संबंध में 31 मई को ही थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को एफ.आई.आर. (प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराया गया है। साथ ही 1 जून को ऑनलाइन एफ.आई.आर. (क्रमांक 0266, दिनांक 01.06.2023) भी थाना प्रभारी बसंतपुर, राजनांदगांव को दर्ज कराया गया है। वर्तमान में मोहारा एनीकट में 74 प्रतिशत जल भराव है। इससे राजनांदगांव शहर के पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।

 

घटना के संबंध में राजनांदगांव में खनिज विभाग के उप संचालक से भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। खनिज विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है जिसमें अधिकांशतः क्षेत्र में पानी भरा पाया गया तथा उस क्षेत्र में अवैध खनिज रेत का उत्खनन नहीं होना पाया गया। खनिज अमले द्वारा संबंधित क्षेत्र की सतत् निगरानी की जा रही है।

 

राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त से भी इस संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त किया गया है। आयुक्त के प्रतिवेदन के अनुसार मोहारा प्लांट इंचार्ज एवं शिफ्ट इंचार्ज से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव को रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग कराने के संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। एनीकट में रात्रिकालीन निगरानी के लिए तीन पालियों में दो-दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। एनीकट के आसपास अंधेरा होने के कारण 250 वॉट का लाइट लगाया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सतत निरीक्षण के लिए निर्देशित भी किया गया है।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी, बिलासपुर और रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म CG WEATHER NEWS : अगले 24 घंटे इन जिलों में लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने प्री मानसून को लेकर दी जानकारी, इस दिन से होने की संभावना
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू का 60वां जन्मदिन सामाजिकजनों नें बड़े धूम-धाम से मनाया CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू का 60वां जन्मदिन सामाजिकजनों नें बड़े धूम-धाम से मनाया

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?