Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को सांप ने काटा, दो की मौत, पिता की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़सरगुजा

 CG NEWS : घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को सांप ने काटा, दो की मौत, पिता की हालत गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/03 at 7:51 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 CG NEWS : घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को सांप ने काटा, दो की मौत, पिता की हालत गंभीर
 CG NEWS : घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को सांप ने काटा, दो की मौत, पिता की हालत गंभीर
SHARE

 

 सरगुजा। CG NEWS : जिले से दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश की शिकार महिला की जहां घर पर ही मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में मृतिका के पति और बेटे का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पहले तो घरवालों को मौत का कारण समझ नही आया। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद डाॅक्टरों ने मौत का कारण सर्पदंश बताया गया हैं।

- Advertisement -
Ad image

 

सर्पदंश का ये मामला अंबिकाुपर के सीतापुर थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम कतकालो में विजय मांझी का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि गुरुवार की रात गांव के ही एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए विजय मांझी अपनी पत्नी सुमित्रा और बेटे शहद राम के साथ गया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर वापस लौट आए थे। इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा सो गया था। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे।

 

इसी दौरान रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी काफी दर्द हो रहा था। आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी को भी इस बात की जानकारी नही थी कि परिवार के तीनों लोगों को सांप ने काटा हैं।

 

डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की गयी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उधर इस घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : केलो महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Next Article CG ACCIDENT : तेज रफ़्तार ने ली जान : ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में लिया, एक आरक्षक की मौके पर मौत, दूसरा घायल CG ACCIDENT NEWS: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की आमने- सामने जोरदार टक्कर, माता-पिता गंभीर रूप से घायल, 9 माह के मासूम की मौत

Latest News

CG NEWS: बोगदा पुल जामुल मे कांग्रेस पार्टी के द्वारा अडानी के खिलाफ किया गया चक्काजाम
Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: भिलाई में 26 साल के युवक ने लगाई फांसी, अफसर पिता और शिक्षिका मां पर टूटा दुखों का पहाड़
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG NEWS: जेल में बंद रहते हुए भी 8 लाख की वसूली, धमकी और सोने की चेन तक ले गया क़ैदी!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 23, 2025
Tanvi the Great: दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, एक्टर ने जताई खुशी
bollywood Grand News मध्य प्रदेश मनोरंजन July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?