Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS :  प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजस्थान

BIG NEWS :  प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/04 at 3:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS :  प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस 
BIG NEWS :  प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस 
SHARE

 

- Advertisement -

बाड़मेर। BIG NEWS : राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ बाड़मेर में एक प्रग्नेंट मां ने अपने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवार को अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था।

- Advertisement -

 

महिला के रिश्तेदार मांगीलाल ने बताया- हम लोग अलग-अलग रहते हैं। घर दूर-दूर बने हुए हैं। शनिवार सुबह उर्मिला का पति जेठाराम मजदूरी करने के लिए गया था। शाम के समय हम लोग खेत में काम कर रहे थे। जब बच्चे और उर्मिला नहीं दिखी तो घर की महिलाओं ने आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो महिलाओं ने अंदर जाकर देखा। उर्मिला फंदे पर लटकी हुई थी। जब बच्चों को ढूंढा तो वो ड्रम के अंदर बंद थे। दम घुटने से उनकी मौत हो चुकी थी। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, ये हमें पता नहीं।

 

पति को कॉल करके बोली थी – घर आ जाओ

जेठाराम के जीजा प्रदीप के मुताबिक उर्मिला ने शनिवार सुबह पति को खाना खिलाया था। टिफिन पैक करके दिया था। शाम को पांच बजे कॉल करके बोला था कि पिता की तबीयत ठीक नहीं है, घर आ जाओ। गांव पहुंचने पर जेठाराम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली।

 

मायके वालों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

महिला के चाचा डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि मेरी भतीजी को पिछले 5 साल से पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। भतीजी ने इस बारे में कई बार बताया और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की। दामाद ने ही भतीजी उर्मिला और बच्चों का मर्डर किया है। इस बारे में मामला दर्ज कराया है। हमारी एक ही मांग है कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भतीजी को न्याय मिले।

 

पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी

मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। महिला की शादी 2014 में हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह झोपड़े में नीचे आंगन में पड़ी थी। जबकि बच्चे अनाज के ड्रम में थे। पांचों की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पति के खिलाफ मर्डर और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

TAGGED: # latest news, Barmer News, BIG NEWS, Rajasthan News, बानियावास गांव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gadar: Ek Prem Katha : आखिर क्यों 9 जून को ही रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’ ! जानिए इसके पीछे की वजह  Gadar: Ek Prem Katha : 9 जून को ही क्यों रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘गदर’ ! जानिए इसके पीछे की वजह 
Next Article Pratik And Jaya Get Married : दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर को मिल गई दुल्हनिया, जानिए कैसे हुआ प्यार और फिर शादी 

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?