Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/05 at 1:20 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते चार दिनों से लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान थे लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

 

बिलासपुर संभाग में कई जगह लू के हालात थे और अब इन इलाकों में भी अंधड़-बारिश की संभावना है। यहां अगले 5 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं। रायपुर जिले में दोपहर के बाद हल्के बादल छा सकते हैं। शाम को तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान।

 

प्रदेश में सबसे गर्म रहा जांजगीर जिला

प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान जांजगीर जिले में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रायगढ़ जिले का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बलौदाबाजार में 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दुर्ग में 43.4 डिग्री, महासमुंद जिले में 42.6 डिग्री तापमान रहा और राजधानी रायपुर का भी टेम्परेचर 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली में 41.6 और बिलासपुर का तापमान 41.2 डिग्री रहा। बीजापुर में 41.6 और दंतेवाड़ा में 41 डिग्री तापमान रहा। कोरबा जिले में 40.5 डिग्री और जशपुर में भी 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना में एक चक्रवाती सिस्टम बस्तर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। जिससे प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 

 

 

TAGGED: # latest news, #cg weather upadte, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg weather 2023, CG WEATHER ALERT, CG WEATHER ALERT NEWS, CG Weather News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Accident News : रेत परिवहन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : कमल विहार में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार  CRIME NEWS : मोबाइल रिपेयर कराने के लिए बेटे ने मांगे 500 रूपये, नहीं देने पर कर दी बाप की हत्या, गिरफ्तार  

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?