Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS: रामगढ़ महोत्सव का संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने किया शुभारंभ, ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो‘‘ अलग-अलग रागों पर हेमराज का अद्भुत बांसुरी वादन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: रामगढ़ महोत्सव का संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने किया शुभारंभ, ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो‘‘ अलग-अलग रागों पर हेमराज का अद्भुत बांसुरी वादन

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/06/05 at 8:56 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ की पहचान अनेक रूपों में की जाती है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल रामगढ़ में विश्व की प्राचीन नाट्यशाला है। यहां रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालिदास के खंडकाव्य मेघदूत की प्रेरणा हैं। इस प्राचीन स्थल के महत्व को उल्लेखित करने और सुरम्यता का आनंद लेने यहां रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता हैं। आषाढ़स्य प्रथमदिवसे यानी आषाढ़ माह के प्रथम दिवस प्रतिवर्ष रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता है। इसी कड़ी में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में 4 जून रविवार को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

- Advertisement -

read more : CG Job News : सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कल, इन पदों पर होगी भर्ती

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पुरानी धरोहर को संरक्षित कर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। राम वनगमन पर्यटन पथ के विकसित होने के बाद पूरी दुनिया छत्तीसगढ़ को देखने आएगी। उन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख किया। नदी पार करते हुए भगवान राम से केंवट राजा की भेंट और भगवान श्रीराम का छोटे भाई भरत के प्रति प्रेम का उल्लेख किया। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान जिस मार्ग से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया और समय बिताया, वह सीतामढ़ी हरचौका से शुरू होता है और सुकमा तक जाता है। भगवान राम के कदम जहां जहां पड़े, उसे पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

- Advertisement -

श्रीराम की आज्ञाकारिता और जीवन में अनुसरण की जाने वाली रामायण(ramayan ) की शिक्षाओं का उल्लेख

- Advertisement -

बीस सूत्रीय क्रियान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष  अजय अग्रवाल ने रामवन गमन पर्यटन परिपथ को चिन्हांकित कर इसके विकास की पहल मुख्यमंत्री  बघेल के नेतृत्व में की गई। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के इस इस स्थल पर आकर हम धन्य हुए हैं। छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य  लक्ष्मी गुप्ता ने इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आज्ञाकारिता और जीवन में अनुसरण की जाने वाली रामायण की शिक्षाओं का उल्लेख किया। राम वनगमन पर्यटन परिपथ और महाकवि कालिदास की रचना स्थली के विशेष संदर्भ में शोध पत्र वाचन करने भोपाल से यहां पहुंचे डॉ निलिंप त्रिपाठी ने रामगढ़ के महत्व पर अपनी बात रखी और कहा कि जन-जन के मन में रामगढ़ हो, विश्व में इसकी तुलना नहीं की जा सकती।

रामगढ़ रमणीक और पौराणिक स्थल

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने कहा कि रामगढ़ रमणीक और पौराणिक स्थल है। रामवन गमन पर्यटन पथ के रूप में चिन्हांकित रामगढ़ में लंबे समय से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव आयोजित किया जाता रहा है जिसका आशय यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रचार प्रसार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर्यटन बोर्ड द्वारा डॉरमेट्री का निर्माण किया गया है। यहां भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। रामगढ़ पहाड़ी के ऊपर मंदिर तक जाने के रास्ते का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। उद्घाटन सत्र में सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Cg Latest News, cg news in hindi, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB ALERT CG JOBA LERT : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली नौकरी, आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून
Next Article Junior World Cup:ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में भारत को गोल्ड,धनुष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपने नाम किया मेडल

Latest News

rvkd
Farmtrac Tractor: जानिए किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर लेना चाहिए और क्यों ?
Grand News Technology कृषि छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी....
CG NEWS : ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी….
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 2, 2025
तौरेंगा जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया राशन बरामद, गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Grand News June 2, 2025
Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Government Job June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?